झुंझुनू : Tourist In India महाशक्ति को पसंद आ रहे भारत के तीज त्योहार

झुंझुनू : दुनिया की महाशक्ति अमरीका को कोरोना के बाद भारत का अतिथि देवो भव: ज्यादा रास आ रहा है। यूएसए के पर्यटकों को भारत की बहुरंगी संस्कृति व तीज-त्योहार अपनी तरफ खींच रहे हंै। अमरीका के बाद बांग्लादेश और नेपाल से आने पर्यटकों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। कोरोना से पहले विश्व के जितने देशों के पर्यटक आते थे, उनमें सर्वाधिक फ्रांस के होते थे। कुल पर्यटकों में फ्रांस की संख्या वर्ष 2019 में 9.88 फीसदी थी। इटली के 6.22 प्रतिशत और मेक्सिकों के 6 प्रतिशत पर्यटक भारत आए थे। अमरीका के पर्यटकों की संख्या चौथे नंबर पर थी। अब अमरीका के पर्यटकों की संख्या सर्वाधिक हो गई है। वहीं, बांग्लादेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या दूसरे नम्बर पर है। खास बात है कि विदेशी पर्यटक सबसे Óयादा छुट्टियां मनाने व मनोरंजन के लिए भारत आ रहे हैं। इसके अलावा 8.1 प्रतिशत ऐसे भी जो अपना उपचार करवाने के लिए भी टूरिस्ट वीजा पर भारत आ रहे हैं।
पड़ोसी देशों के पर्यटक भी बढ़े
पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के बाद बांग्लादेश, नेपाल व अफगानिस्तान के पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है। तीनों देशों के पर्यटकों की संख्या पहले टॉप दस देशों में भी शामिल नहीं थीं। जबकि अब बांग्लादेश दूसरे पर, नेपाल पांचवें पर और अफगानिस्तान के पर्यटकों की संख्या छठे नम्बर पर है।
किस काम से आ रहे पर्यटकछुट्टी मनाने व मनोरंजन 37.7

अप्रवासी भारतीय 21.9
व्यवसाय/पेशेवर 19.9
अन्य 12.4
चिकित्सा 8.1
(आंकड़े प्रतिशत में) 

2019 में भारत आए विदेशी पर्यटक 

देश यात्री (मिलियन)
फ्रांस 40, इटली 25.2
मैक्सिको 24.3
यूएसए 19.2
स्पेन 18.9, टर्की 15.9
ऑस्ट्रिया 15.1
जर्मनी 12.4
यूनाइटेड ङ्क्षकगडम 10.7
पौलेंड 8.4

वर्ष 2021 में भारत आए विदेशी पर्यटक
यूएसए 429860
बांग्लादेश 240554
युनाइटेड ङ्क्षकगडम 164143
कनाड़ा 80437
नेपाल 52544
अफगानिस्तान 36451
आस्ट्रेलिया 33864
जर्मनी 33772
पुर्तगाल 32064
फ्रांस 30374
(स्रोत : आप्रवासन ब्यूरो) 

पर्यटन सीजन शुरू हो गया है। देसी विदेशी पर्यटक झुंझुनूं आने लगे हैं। यहां हेरिटेज हवेलियां, रेत के धारे व केमल सफारी पर्यटकों को खूब लुभा रही हैं।

देवेन्द्र चौधरी, सहायक निदेशक, पर्यटन

Web sitesi için Hava Tahmini widget