झुंझुनूं-सिंघना : स्नेह मान बने रेसला सिंघाना ब्लॉक अध्यक्ष : रेसला के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुल्हार के मुख्यातिथ्य में हुआ कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं-सिंघना : राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला की नव गठित ब्लॉक सिंघाना की ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव शुक्रवार को राउमावि सिंघाना में संपन्न हुए।

कार्यकारिणी का निर्वाचन चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य राजेश सोमरा, सहायक चुनाव अधिकारी राजवीर डूडी ब्लॉक अध्यक्ष चिड़ावा, पर्यवेक्षक आर पी सिंघाना शेर सिंह के मार्गदर्शन में राउमावि सिंघाना में संपन्न हुए। बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने सर्वसम्मति से स्नेह मान को ब्लॉक अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह को ब्लॉक मंत्री, कपिल शर्मा को कोषाध्यक्ष, सरोज कुमारी को महिला मंत्री, सुमित्रा नेहरा को संरक्षक, विरेन्द्र यादव को सभाध्यक्ष व सुरेंद्र मीणा को कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में चुना।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेसला प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रमेंद्र कुल्हार, विशिष्ट अतिथि रेसला जिला मंत्री कर्मवीर पूनियां, समसा पी ओ मनोज झाझडिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुहाना ब्लॉक अध्यक्ष राजाराम यादव ने की। इस मौके पर कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष प्रमेंद्र कुल्हार ने कहा कि सभी साथी एकजुट होकर, कंधे से कन्धा मिलाकर संगठन को मजबूती प्रदान करें साथ ही सभी साथियों को विश्वास दिलाया कि रेसला संगठन आप सभी व्याख्याओं के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेगा। इस अवसर पर जिला मंत्री कर्मवीर पूनियां ने संगठन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आप सब की एकजुटता का ही परिणाम है कि आज शिक्षा विभाग में करीब तेरह हजार उपप्रधानाचार्य के पदों का सृजन हुआ है। चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर डूडी व बुहाना ब्लॉक अध्यक्ष राजाराम यादव ने उपप्रधानाचार्य पदों की काउंसलिंग करवाने का आश्वासन दिया व शीघ्र ही करीब सात हजार प्रधानाचार्य पदों पर डीपीसी करवाने का विश्वास जताया।

कार्यक्रम में महेंद्र यादव, राजेन्द्र सिंह, लीलावती, मीनू, दीपक सैनी, बलवीर सिंह, राजेश, पिंकी, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार,पवन शर्मा, विजयलक्ष्मी, विनीत कुमार, सुरेश सोमरा, सुनील कुमार, सुदेश, अरविंद यादव, संत कुमार, थूकन सिंह, सुनील डागर, रोहिताश सिंह सहित सैकड़ो व्याख्याता उपस्थित रहे ।।

Web sitesi için Hava Tahmini widget