हरियाणा : ‘गरीबों को दो कमरे का मकान और OPS…’ जनता के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र में क्या ?

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गारंटी पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में आज बुधवार को पार्टी की सात गारंटियां गिनाईं हैं। कांग्रेस का कहना था कि राज्य में अगर हमारी सरकार बनती है तो गरीबों को दो कमरे का मकान दिया जाएगा और हर महीने महिलाओं को 2 हजार रुपए दिए जाएंगे। साथ ही 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 25 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस का जिक्र किया गया है।

 

500 रुपए में गैस सिलेंडर

हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान का कहना था कि बीजेपी के शासन में हरियाणा में अपराध बढ़ गए हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए दो हजार रुपए प्रति माह देगी। 18 वर्ष से 60 वर्ष की महिलाएं पात्र होंगी। महंगाई का बोझ कम करने के लिए 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। लोगों की कठिनाई कम करने के लिए बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को 6 हजार रुपए पेंशन देगी। रिटायर्ड कर्मचारियों का जीवन आसान बनाने के लिए ओपीएस लागू किया जाएगा। युवाओं को बेहतर भविष्य दिया जाएगा। 2 लाख खाली पदों को भरा जाएगा। हरियाणा को नशा मुक्त बनाया जाएगा।

17 Mar
63°F
18 Mar
70°F
19 Mar
40°F
20 Mar
46°F
21 Mar
54°F
22 Mar
53°F
23 Mar
54°F
17 Mar
63°F
18 Mar
70°F
19 Mar
40°F
20 Mar
46°F
21 Mar
54°F
22 Mar
53°F
23 Mar
54°F
Light
Dark