भिलाई : वैशाली नगर विधानसभा में अब मात्र 100 रूपये में एम्बुलेंस सेवा का MLA ने हरी झंडी दिखा किया शुभारंभ

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में आज एक बहुद्देशीय एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने हरी झंडी दिखाकर किया है।

 

आपको बता दें कि भिलाई दुर्ग वासियों के लिए यह एम्बुलेंस मात्र 100 रूपये में मरीज को अस्पताल और घर लाने ले जाने की सेवा प्रदान करेगी। सेन ने बताया कि फिलहाल आज एक एम्बुलेंस वैशाली नगर निवासियों को समर्पित की जा रही है और जल्द ही तीन से चार एम्बुलेंस क्षेत्र में इसी तरह रियायती दर पर अपनी सेवाएं देगी। उन्होंने बताया कि शव को अस्पताल से घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस नि:शुल्क सेवा देगी।

 

गौरतलब हो कि मरीजों की जरूरत को देखते हुए समाजसेवी संस्था जीवरानी देवी वेलफेयर सोसायटी की देख-रेख में यह एम्बुलेंस सेवा संचालित होगी। मौके पर उपस्थित डाक्टर अरूण मिश्रा ने बताया कि मृत शरीर को ले जाने हेतु एम्बुलेंस नि:शुल्क सेवा देगी। जरूरतमंद क्यू आर कोड व बैंक के माध्यम से 100 रूपये का शुल्क आनलाईन दें सकेंगे। एम्बुलेंस के लिए संपर्क नंबर भी सार्वजनिक किया गया है जो कि 6262888851 और 6262888852 है।

16 Mar
61°F
17 Mar
64°F
18 Mar
71°F
19 Mar
76°F
20 Mar
54°F
21 Mar
59°F
22 Mar
70°F
16 Mar
61°F
17 Mar
64°F
18 Mar
71°F
19 Mar
76°F
20 Mar
54°F
21 Mar
59°F
22 Mar
70°F
Weather Data Source: weather for today Mississippi
Light
Dark