खेतड़ी नगर : खेतड़ी में पुलिसकर्मियों का सम्मान:दीपावली पर शांति व्यवस्थाएं बनाए रखने पर ग्रामीणों ने किया सम्मानित

खेतड़ी नगर : खेतड़ीनगर के केसीसी टाउनशीप में दीपावली पर्व पर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था रहने पर बुधवार शाम को गोठड़ा ग्राम पंचायत व व्यापारियों ने संयुक्त रूप से पुलिसकर्मियों का सम्मान किया। समाजसेवी हरीराम गुर्जर ने नेतृत्व में बुधवार को खेतड़ी नगर थानाधिकारी हरिकृष्ण तंवर व पुलिस स्टॉफ का माला व साफा पहना कर सम्मान किया।

हरीराम गुर्जर ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद दीपावली पर्व मनाया जा रहा था, सीएलजी की बैठक में क्षेत्र में दीपावली पर शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए थानाधिकारी से पुलिस गस्त बढाने की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग पर अमल करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। इसके अलावा पुलिस द्वारा कस्बे के सवेदनशील स्थानों को चयनित कर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। पुलिस द्वारा समय -समय पर कस्बे में गश्त कर आमजन व ग्रामीणों से समझाइश कर मुख्य बाजार में अतिक्रमण नहीं करने व सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील भी की गई थी।

त्योहार को देखते हुए पुलिस की ओर से असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई गई और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर पुलिस को सूचना करने की निर्देश दिए गए थे। जिसके नतीजे पर सुख एवं शांति से आमजन का त्यौहार मनाया गया। पूर्व में कई बार शराबी तत्वों द्वारा त्यौहार पर झगड़े के घटना को अंजाम दिया गया था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने पुलिस से प्रभावी गश्त करने की मांग की थी। त्योहार पर कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए स्वयं थानाधिकारी ने बाइक पर गस्त कर शांति व्यवस्था देखी। जिसके कारण दीपावली पर्व पर कोई भी घटना नही हुई। जिसके लिए थानाधिकारी हरिकृष्ण तंवर सहित मय स्टॉफ का सम्मान किया।

थानाधिकारी हरिकृष्ण तंवर ने बताया कि व्यापारियों व ग्रामीणों ने पुरा सहयोग किया जिसके लिए पुरा स्टॉफ ग्रामीणों का आभार प्रकट करता है। इस मौके पर निरंजनलाल, सीताराम बंसल, चुन्नीलाल चनेजा, नरेंद्र कुमार, मुकेश शर्मा, नरेश कुमार, जितेंद्र कुमार, अनिल बोहरा, विष्णु आदि मौजूद थे।

Web sitesi için Hava Tahmini widget