जयपुर : 22 नाखून वाला झाउल्या मिल गया, एक करोड़ कीमत है, ऐसा कहकर ठगा कि कभी नहीं भूल पाएगा

जयपुर : गोविन्दगढ़ थाना इलाके में 22 नाखून वाला झाउल्या मिलने की कहकर करोड़ों रुपए के फायदे का सब्जबाग दिखाकर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया हैं। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए ठगों से 14 लाख 5 हजार रुपए बरामद कर लिए।

पुलिस अधीक्षक (जयपुर ग्रामीण) मनीष अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी प्रकाश बावरिया, तीजा देवी जोबनेर के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आचुकी देवी कालवाड़ का रहने वाला हैं। पुलिस ने बताया कि 24 अक्टूबर को परिवादी पुराना बास नीमकाथाना सीकर निवासी सुनील कुमार ने थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि 15-20 दिन पहले खेत पर बाजरा कटाई करने के लिए 10 मजदूर आए थे, जिनमें एक रोशन बावरिया काला डेरा और एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि खेतों में झाउल्या मिले तो बताना। झाउल्या करोड़ों रुपए में बिकता है। जिस पर सुनील ने कुछ दिन बाद एक झाउल्या को पकड़ा और रोशन बावरिया को फोन किया कि उसे झाउल्या मिल गया है। जिस पर रोशन बावरिया और अन्य तीन बावरिया कार लेकर सुनील के निवास नीमकाथाना पहुंचे तथा परिवादी को एक बैग में एक करोड़ रुपए दिखाए। जिस पर सुनील ने बावरिया को झाउल्या दिखाया।

बावरिया ने झाउल्या को चैक किया और बताया कि इसके 20 नाखून है, ये नहीं बिकेगा। 22 नाखून वाला झाउल्या चाहिए। यह कहकर वह चले गए। कुछ दिन बाद रोशन बावरिया ने सुनील को फोन किया कि हमे कालाडेरा में झाउल्या मिल गया है जिसकी कीमत तीस लाख रुपए है, आप 15 लाख रुपए लेकर आ जाओ। हम 15 लाख रुपए दे देंगे। जिसमें मुनाफे में से आपको 50 लाख रुपए मिल जाएंगे। परिवादी सुनील 15 लाख रुपए लेकर गोविन्दगढ़ में आया जहां उसे आरोपी बावरिया मिले। सफेद कट्टा दिखाकर उन्होंने कहा कि इसमें झाउल्या है, तुम पैसे देकर रीगस पहुंच जाओ हम झाउल्या को खरीददार व्यक्ति को देकर पैसे तुम्हारे पास पहुंच रहे हैं। यह बोलकर वह पैसे लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकाश, तीजा देवी और आचुकी देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं।

Columbus
10°C
Clear sky
5.5 m/s
71%
762 mmHg
20:00
10°C
21:00
7°C
22:00
6°C
23:00
5°C
00:00
4°C
01:00
4°C
02:00
4°C
03:00
4°C
04:00
3°C
05:00
3°C
06:00
3°C
07:00
3°C
08:00
3°C
09:00
4°C
10:00
4°C
11:00
5°C
12:00
6°C
13:00
7°C
14:00
7°C
15:00
8°C
16:00
8°C
17:00
8°C
18:00
8°C
19:00
7°C
20:00
7°C
21:00
5°C
22:00
4°C
23:00
4°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark