झुंझुनूं-खेतड़ी(बबाई) : मुख्यमंत्री ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण : बबाई का रीको क्षेत्र देगा हजारों लोगों को रोजगार

झुंझुनूं-खेतड़ी(बबाई) : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बबाई में रिमोट कंट्रोल से रीको औद्योगिक क्षेत्र, कन्या महाविद्यालय, उप तहसील भवन व उप जिला अस्पताल खेतड़ी भवन का शिलान्यास किया तथा पुलिस थाना बाबई का शुभारंभ व 4 सौ केवी विद्युत जीएसएस बबाई का उद्घाटन किया। बबाई में रीको औद्योगिक क्षेत्र बनने से पूरे खेतड़ी को फायदा होगा। यह रोजगार का हब बनेगा। हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। यह तेजी से विकसित होगा, क्योंकि बबाई से रेल मार्ग दूरी बहुत कम है। सभा में पूर्व विधायक श्रवण कुमार, महंगाई राहत शिविर के जिला प्रभारी रामसहाय बाजिया, नगर पालिका अध्यक्ष खेतड़ी गीता देवी सैनी, सरपंच मैनादेवी, कांग्रेस के पूर्व ब्लाक गोकुल चंद सैनी व ग्यारसी लाल गुर्जर, पीसीसी के सचिव रघुवीर सिंह राठौर व फूल सिंह ओला विशिष्ट अतिथि थे। संचालन मोहित सक्सेना ने किया।

सभा में पूर्व प्रधान बजरंग सिंह चारावास, मातादीन फागणा, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के झुंझुनू जिला अध्यक्ष लीलाधर सैनी, प्रदेश महासचिव विनोद सोनी, अनिल बोहरा, ईश्वर पांडे, संगीता सुरोलिया, सरजीत इलाखर, संतोष सैनी, फतेह सिंह शेखावत, गुड्डी देवी, प्रभु दयाल कुमावत, युवक कांग्रेस अध्यक्ष खेतड़ी अनूप पटेल, सौरभ शर्मा, विजय सिंह नालपुरिया, चेयरमैन सिंघाना विजय पांडे, प्रधान बुहाना हरिकिशन यादव, सरदार सिंह फागणा, ताराचंद भावरिया, सभाचंद जाखड़, राजेश खटाना, कैप्टन पाबू दान सिंह, रामनिवास कालोटा, शीश राम जाखड़, अमीचंद सिंघल, हीरालाल पहलवान, प्रकाश चंद अवाना, सत्यवीर महरानियां, श्रवण दत्त नारनौलिया, महावीर प्रसाद तोगड़िया, चरण सिंह पदेवा, कुलदीप गुर्जर, मुकेश जाखड़, महेंद्र बबाई, राजवीर सिराधना, पार्षद मोहम्मद हारुन, राहुल सैनी, मोहन राजोरिया, जितेंद्र सिंह बडाऊ, विजय सैनी, अनिल सैनी, चंदगी राम सैनी, निकेश पारीक, इंद्राज सैनी, विनोद शर्मा,सुधीर गुप्ता, बलवीर सैनी, गायत्री देवी सैनी, कैप्टन रतिराम सैनी, किशोर फागणा, संजय देव गुर्जर, डॉ सुभाष, डॉ बलराम, सुभाष तातीजा, विजय पाल,सरदारा राम सैनी सहित हजारों लोग मौजूद थे। पूर्व सैनिक सेवा समिति अध्यक्ष कैप्टन केसरदेव के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए खेतडी में सीडी एस कैंटीन, ईसीएचएस व सोल्जर बोर्ड खोलने की मांग की।

महात्मा गांधी की तस्वीर भेंट

शांति अहिंसा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मुरारी सैनी, रामगोपाल महमिया व लीलाधर सैनी ने मुख्यमंत्री को संवाद के दौरान महात्मा गांधी की तस्वीर भेंट की तथा प्रकोष्ठ के कार्यों की जानकारी दी।

प्रगति रिपोर्ट की भेंट

उपवन संरक्षक राजेंद्र कुमार हुड्डा व क्षेत्रीय वन अधिकारी विजय कुमार फगेड़िया ने गहलोत को बांशियाल-खेतडी वन्य जीव अभयारण्य की प्रगति रिपोर्ट भेंट की। गहलोत ने मुख्यमंत्री महंगाई राहत शिविर में राज्य सरकार की योजनाओं के 10 लाभार्थियों से अलग-अलग संवाद कर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड बांटे।

इन्होंने किया सम्बोधित

मंच पर जिले की प्रभारी मंत्री ममता भूपेश, परिवहन मंत्री बृजेन्द्र ओला, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजकुमार शर्मा, पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया, मंडावा विधायक रीटा चौधरी, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी व अन्य मौजूद रहे। सभा को एमडी चोपदार, पालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी, नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा, शकुंतला यादव, सफाई आयोग के अध्यक्ष किशन लाल जैदिया, सज्जन लाल मिश्रा, कांग्रेस के प्रदेश सचिव ताराचंद सैनी, भगवानाराम सैनी, हरपाल सिंह व अन्य ने सम्बोधित किया।

51 किलो फूलों की माला पहनाई

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बबाई में मुख्यमंत्री सलाहकार डॉ. जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व प्रधान बजरंग सिंह, राजकुमार ढाका, गोकुल चंद सैनी, ग्यारसी लाल गुर्जर, निकेश पारीक, सभाचंद जाखड़, बलवीर सैनी, इंद्र कुमार, ताराचंद, सरजीत, चंदगीराम, सुभाष तातीजा, अनूप पटेल, संजय देव ने माला पहनाकर अभिनंदन किया।

Web sitesi için Hava Tahmini widget