खेतड़ी : खेतड़ी में पत्रकार सम्मेलन समारोह का आयोजन, समाज रत्नों का किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नरेश कुमार सैनी
खेतड़ी : खेतड़ी रविवार को नगर पालिका सामुदायिक भवन में भारतीय पत्रकार महासभा के तत्वाधान में पत्रकार सम्मेलन व समाज रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका चेयरमैन गीता सैनी ने की, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसनैन जाफरी थे। विशिष्ट अतिथि सहायक जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विकास चाहर, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के प्रतिनिधि बब्बू अग्निहोत्री, अरविंद कुमार शुक्ला, मनोज कुमार रावत, नईम अली, राहुल शर्मा, कुलदीप सिंह सिहोरिया, मनीष राठौड़, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लीलाधर सैनी, राजेंद्र सिंह हरडीया आदी थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का माला पहनाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया, एवं पत्रकारों व समाज मैं उत्कृष्ट कार्य करने वाली लोगो का सम्मान किया गया।

जिसमे लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट खेतड़ी, एडवोकेट संजय सुरोलिया, पुलिस विभाग से अशोक कुमार, एसडीएम कार्यालय से मनीष भारद्वाज, शिक्षा विभाग से अनु सैनी प्रधानाचार्य पपूरना, विष्णु दत्त शर्मा, सरला प्रजापति, वही समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर ईश्वर पांडे, नवल किशोर पारीक, सुधीर गुप्ता, मुरलीधर नालपुरिया, राजेश सांखला को सम्मानित किया गया, वन विभाग से शाहरुख खान, व अरुण कुमार सैनी, खेतड़ी नगर पालिका से सुनील कुमार, शहीद परिवार से ढाणी बाढ़ान के शहीद फूल सिंह के परिजन धर्मेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया, वहीं वरिष्ठ पत्रकार गोविंद राम हरितवाल, गोपाल कृष्ण शर्मा, रामानंद शर्मा, सुरेंद्र तिवारी, रतन लाल शर्मा, किशोर कुमार , जयप्रकाश महरानिया, सुरेंद्र सिंह बागड़वा, राकेश वर्मा, योगेश कुमावत, दिनेश सोनगरा, पशुधन सहायक नवीन काजला व अंजू काजला सहित क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लगभग 100 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम संयोजक पंकज सिंह शेखावत ने स्वागत भाषण दिया व आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि हसनैन जाफरी ने संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों को एकजुट होकर समाज की आवाज उठानी चाहिए।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष नरेश सैनी, विशाल सिंह, अशोक सिंह, संदीप वालिया, हवा सिंह गुर्जर, विनोद सोनी, हारून पार्षद, पूर्व पार्षद जगदीश प्रसाद, विजेश कुमार सैनी, शेर सिंह निर्वाण, सुनील कुमार, सोमदत भगत, शशि सैनी, ज्योति भारद्वाज, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।।

28 Mar
76°F
29 Mar
75°F
30 Mar
79°F
31 Mar
75°F
1 Apr
69°F
2 Apr
75°F
3 Apr
81°F
28 Mar
76°F
29 Mar
75°F
30 Mar
79°F
31 Mar
75°F
1 Apr
69°F
2 Apr
75°F
3 Apr
81°F
Light
Dark