



अमिताभ-जया बच्चन के साथ आए थे राजीव गांधी
रणथंभौर का गांधी परिवार से काफी पुराना रिश्ता है। 37 साल बाद ये मौका आया है, जब पूरा गांधी परिवार एक साथ रणथंभौर आया है। ये जगह राजीव गांधी की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक थी। अब सोनिया गांधी यहीं पर शुक्रवार को प्रियंका और राहुल गांधी के साथ अपना बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोनिया गांधी को बर्थडे की बधाई दी है।
Birthday greetings to Smt. Sonia Gandhi Ji. Praying for her long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 9, 2022

दरअसल, 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पारिवारिक दोस्तों के साथ कुछ दिन रणथंभौर में बिताए थे। वे अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन के साथ यहां आए थे। उनके आने पर शेरपुर गांव में ही हेलीपैड बनाया था, इसी हेलीपैड पर अब 37 साल बाद गांधी पर परिवार दो सदस्य फिर से उतरे हैं।
मां बेटी एक ही होटल में करेगी बर्थ डे सेलिब्रेट
साल भर में गांधी परिवार के दो सदस्य रणथंभौर में जन्मदिन मना रहे हैं। पिछले साल प्रियंका गांधी ने भी अपना जन्मदिन इसी होटल शेरबाग में मनाया था। इस साल बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी पत्नी टिंवकल खन्ना का जन्मदिन मनाने यहीं आए थे।


भारत जोड़ो यात्रा में सोमवार को सोनिया गांधी भी शामिल हो सकती हैं। सोमवार को यात्रा में सिर्फ महिलाएं ही चलेंगी। इसे ‘महिला शक्ति पदयात्रा’ नाम दिया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी अपने 76वें जन्मदिन पर राजस्थान में हैं। वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ रणथंभौर में समय बिता रही हैं। जयराम रमेश ने बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर को सवाई माधोपुर क्षेत्र में ‘महिला शक्ति पदयात्रा’ होगी, जिसमें केवल महिलाएं ही यात्रा में चलेंगी। बता दें कि सोनिया गांधी अब तक सिर्फ एक बार भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई हैं।