देश : बांग्लादेश हिंसा पर बोली कंगना रनौत- ‘हम सौभाग्यशाली हैं कि रामराज्य में रह रहे…’

बांग्लादेश में आंदोलन के बाद सत्ता पर काबिज शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ा। फिलहाल शेख हसीना भारत पहुंचीं हैं और गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पर उनका विमान रुका हुआ है। इस सब के बीच भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बांग्लादेश के बवाल को धार्मिक रंग देते हुए, मुस्लिम देशों में सुरक्षा पर सवाल उठाए है।

 

अपने X अकाउंट से पोस्ट करते हुए भाजपा सांसद ने लिखा कि आस-पास के सभी इस्लामिक गणराज्यों की मूल मातृभूमि भारत ही है। हमें गर्व और खुशी है कि बांग्लादेश की माननीय प्रधानमंत्री भारत में सुरक्षित महसूस कर पा रही हैं। लेकिन जो लोग भारत में रहते हैं, वो सवाल पूछते रहते हैं कि हिंदू राष्ट्र क्यों? राम राज्य क्यों? तो ये स्पष्ट है क्यों!! मुस्लिम देशों में कोई भी सुरक्षित नहीं है, यहां तक मुस्लिम खुद नहीं। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और ब्रिटेन में जो कुछ भी हो रहा है, दुर्भाग्यपूर्ण है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हम रामराज्य में रह रहे हैं। जय श्री राम।

 

बांग्लादेश में क्यों फैली हिंसा ?

दरअसल, बांग्लादेश में पीछे कुछ दिनों से सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर प्रदर्शन हो रहे थे। बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में 56 फीसद सीटें आरक्षित हैं। जिसमें 1971 युद्ध में शामिल लोगों के घरवालों के लोगों के लिए सबसे ज्यादा 30 फीसद सीटें हैं। आरक्षण को लेकर विवाद हुआ, तो लोग भारी तादाद में सड़कों पर उतर आए लेकिन सोमवार को हालात बेकाबू हो गए। जिसके चलते शेख हसीना को देश तक छोड़ना पड़ा।

Columbus
18°C
Rain
2.6 m/s
94%
760 mmHg
18:00
18°C
19:00
17°C
20:00
14°C
21:00
13°C
22:00
12°C
23:00
10°C
00:00
9°C
01:00
9°C
02:00
9°C
03:00
9°C
04:00
9°C
05:00
8°C
06:00
8°C
07:00
6°C
08:00
4°C
09:00
4°C
10:00
3°C
11:00
5°C
12:00
4°C
13:00
4°C
14:00
4°C
15:00
4°C
16:00
4°C
17:00
4°C
18:00
4°C
19:00
4°C
20:00
3°C
21:00
3°C
22:00
3°C
23:00
3°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark