उत्तर प्रदेश : CM योगी के आवास के बाहर महिला ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग

उत्तर प्रदेश के इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सीएम योगी के आवास के बाहर महिला ने खुद को आग लगा ली। ये महिला उन्नाव से जनता दरबार में आई थी। जनता दरबार से बाहर निकलते ही खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। मौके पर मौजूद पुलिसवाले जब तक उसे रोकते, तब तक उसने आग लगा ली थी। पुलिसकर्मियों ने कंबल डालकर महिला को बचाया। फिलहाल, महिला की हालत नाजुक है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला का नाम अंजली जाटव पत्नी देशराज है। जो उन्नाव के थाना पुरवा के गांव छत्ताखेड़ा की रहने वाली है।

 

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि महिला सीएम आवास से बाहर निकलने के बाद काफी देर तक बच्चे के साथ बैठी रही। अचानक बैग से पेट्रोल की बोतल निकाली और बच्चे को सड़क किनारे रखा और खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से महिला को बचाया। मां को जलते देख बच्चा रोने लगा।

 

उधर, इस मामले में DCP मध्य रवीना त्यागी का कहना है कि गौतम पल्ली एरिया के विक्रमादित्य मार्ग पर महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की वजह से उसने यह कदम उठाया। आगे की जांच की जा रही है।

Sao Paulo
15°C
Limpo
2.7 m/s
93%
765 mmHg
07:00
15°C
08:00
16°C
09:00
19°C
10:00
21°C
11:00
23°C
12:00
25°C
13:00
26°C
14:00
27°C
15:00
27°C
16:00
27°C
17:00
27°C
18:00
25°C
19:00
23°C
20:00
22°C
21:00
21°C
22:00
20°C
23:00
20°C
00:00
19°C
01:00
19°C
02:00
18°C
03:00
18°C
04:00
18°C
05:00
18°C
06:00
18°C
07:00
19°C
08:00
21°C
09:00
24°C
10:00
25°C
11:00
26°C
12:00
28°C
13:00
28°C
14:00
22°C
15:00
22°C
16:00
23°C
17:00
22°C
18:00
21°C
19:00
20°C
20:00
20°C
21:00
19°C
22:00
19°C
23:00
19°C
Light
Dark