उत्तर प्रदेश : देवबंद में कुछ लोगों ने एक कछुए को जिंदा जलाया, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, अब मिली ये ‘सजा’

उत्तर प्रदेश के देवबंद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक कछुए को चूल्हे पर जिंदा जलाते नजर आ रहे है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की और युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये वीडियो देवबंद के राजूपुर इलाके के रणसुआ गांव का है। जहां आकास नाम के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक जिंदा कछुए को चूल्हे पर भूना जा रहा है। वीडियो पुलिस के हाथ लगा तो पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जिनकी पहचान आकाश और सुनील के रूप में की गई है।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की है। जिन्हें अब कोर्ट के सामने पेस कर जेल भेजा गया है।

 

मामले में सहारनपुर एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। दोनों को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया गया है। जेल भेजा गया है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

25 Mar
67°F
26 Mar
64°F
27 Mar
60°F
28 Mar
66°F
29 Mar
74°F
30 Mar
71°F
31 Mar
67°F
25 Mar
67°F
26 Mar
64°F
27 Mar
60°F
28 Mar
66°F
29 Mar
74°F
30 Mar
71°F
31 Mar
67°F
Weather Data Source: North Carolina 30 days weather
Light
Dark