लखनऊ : सैलून कर्मचारी जैद ने की कस्टमर के चेहरे पर ‘थूक’ वाली मसाज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सैलून कर्मचारी कस्टमर के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज करता नजर आ रहा है। फिलहाल इस मामले में कस्टमर की तरफ से सुशांत गोल्फ सिटी थाने में FIR दर्ज कराया गई है। पुलिस ने आरोपी सैलून कर्मचारी जैद को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो अहमामऊ इलाके का बताया जा रहा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, जब कस्टमर को शक हुआ तो उसने दुकान में लगा सीसीटीवी निकलवाया, जिसके बाद उसे सैलून कर्मचारी की घटिया हरकत का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सैलून कर्मचारी जैद के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है।

 

मामले में इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अंजनी मिश्र का कहना है कि आरोपी के खिलाप केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

25 Mar
67°F
26 Mar
64°F
27 Mar
60°F
28 Mar
66°F
29 Mar
74°F
30 Mar
71°F
31 Mar
67°F
25 Mar
67°F
26 Mar
64°F
27 Mar
60°F
28 Mar
66°F
29 Mar
74°F
30 Mar
71°F
31 Mar
67°F
Weather Data Source: North Carolina 30 days weather
Light
Dark