नोएडा : होटल की चौथी मंजिल पर लगी आग, दो लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने के चलते अस्पताल में कराया गया भर्ती

नोएडा के सेक्टर-104 स्थित एक होटल में चौथे फ्लोर पर आग लग गई। इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को मिली तो मौके पर पहुंची दमकल की दस गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस आग में एक लड़का एक लड़की फंस गए। जिनको रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया। धुआं ज्यादा होने से उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

जानकारी देते हुए सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-104 में ए बैंकट होटल में शाम लगभग 5 बजकर 35 मिनट पर आग लगने की जानकारी कंट्रोल रूम से अग्निशमन विभाग को मिली। गाड़ियों को रवाना किया गया। यहां आकर देखा तो आग चौथे मंजिल पर लगी थी। जिसके एक लड़का और लड़की फंसे थे। इन दोनों को आग बुझाते हुए बाहर निकाला गया। लगभग 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। आग की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

25 Mar
72°F
26 Mar
70°F
27 Mar
65°F
28 Mar
71°F
29 Mar
73°F
30 Mar
71°F
31 Mar
74°F
25 Mar
72°F
26 Mar
70°F
27 Mar
65°F
28 Mar
71°F
29 Mar
73°F
30 Mar
71°F
31 Mar
74°F
Weather Data Source: weather in South Carolina today
Light
Dark