लखनऊ : PM मोदी के इस फैसला का समर्थन करते हुए CM योगी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और देश में हरित क्रांति के जनक डॉ एमएस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा। जिसके बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने PM मोदी के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है ”जननेता, किसानों के मसीहा, गांवों, अन्नदाता किसानों, शोषितों एवं वंचितों के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को ‘भारत रत्न’ प्रदान करने की घोषणा अभिनंदनीय है। वे सच्चे अर्थों में लोकतंत्र के साधक थे। यह गौरव राष्ट्र निर्माण में उनके अतुल्य योगदानों का सम्मान है।”

वहीं मीडिया के साथ रुबारु होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न की घोषणा देश के करोड़ों किसानों का सम्मान है। यूपी के लिए ये और भी अभिनंदनीय है, क्योंकि चौधरी साहब प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने नई दिशा प्राप्त की थी।

आगे मुख्यमंत्री ने प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक और हरित क्रांति के जनक डॉ एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा ”प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक और हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले डॉ. एमएस स्वामीनाथन को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने का निर्णय स्वागतयोग्य है। कृषि और किसानों के कल्याण में उनके उल्लेखनीय योगदानों का सम्मान है। यह सम्मान कृषि को बदलने में उनके अद्वितीय योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।”

5 Apr
83°F
6 Apr
84°F
7 Apr
69°F
8 Apr
60°F
9 Apr
57°F
10 Apr
63°F
11 Apr
66°F
5 Apr
83°F
6 Apr
84°F
7 Apr
69°F
8 Apr
60°F
9 Apr
57°F
10 Apr
63°F
11 Apr
66°F
Weather Data Source: weather in South Carolina today
Light
Dark