उत्तर प्रदेश : रिया मर्डर केस: बेरोजगार था रिषभ, सवाल ये कि कैसे मैनेज होती थी बार, क्लब वाली लग्जरी लाइफ स्टाइल?

उत्तर प्रदेश : लखनऊ में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही रिया गुप्ता की मौत के साथ कई सारे सवाल और खड़े हुए हैं। रिया की हत्या उसके लिव इन पार्टनर रिषभ सिंह ने कर दी। रिषभ मूल रुप से प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला था। वह कोई नौकरी या बिजनेस नहीं करता था। जो बातें निकल कर सामने आईं उनसे यह पता चलता है कि ना तो रिया और ना ही रिषभ नियमित आमदनी वाला कोई काम करते थे। अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल में रिया ने खुद को मेकअप आर्टिस्ट तो बताया है लेकिन उनकी दिनचर्या में ऐसा कुछ था नहीं कि वह रोज कहीं पर नौकरी के लिए जा रही हों या घर पर ही मेकअप के लिए कस्टमर आते हों। उधर रिषभ के बारे में यह जानकारी मिली कि उसके भी घर से निकलने और आने का कोई टाइम नहीं था। आमतौर पर आधी रात के बाद घर लौटते और दिन का ज्यादातर समय घर पर रहते।  फेसबुक पर दोनों की दोस्ती हुई थी। फिर 9 महीने से फ्लैट में साथ रह रहे थे। गुरुवार को दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद प्रेमी ने उसको दो गोली मार दी। इसके बाद फ्लैट का दरवाजा बंद किया और बाहर चला गया।

वारदात का पता रात 10 बजे तब चला जब कैंट इलाके में रहने वाले युवती के मां-बाप फ्लैट पहुंचे। वहां कमरे में खून से लथपथ बेटी का शव पड़ा हुआ था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्विलांस की मदद से फ्लैट के पास से ही आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने हत्या की वजह पूछी तो कहा, “उसने अपने तलाक और एक बच्ची की बात छिपाई थी। इसलिए, उसके दिल और दिमाग में गोली मारी।”

पुलिस को रिया की ये तस्वीर घर से मिली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद कुछ और फैक्ट सामने आ सकते हैं।
पुलिस को रिया की ये तस्वीर घर से मिली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद कुछ और फैक्ट सामने आ सकते हैं।

पूरी वारदात सुशांत गोल्फ सिटी के पैराडाइज क्रिस्टल अपार्टमेंट की है। यहां फ्लैट नंबर-203 में रिया और ऋषभ लिव-इन में रहते थे। ADCP साउथ शशांक सिंह ने बताया कि ऋषभ सिंह प्रतापगढ़ का रहने वाला है। रिया का तलाक हो चुका था। उसके एक बेटी प्रिंसी है। जिसे उसने कैंट स्थित अपने मायके में छोड़ दिया था।

रिया नवंबर-2022 से ऋषभ के साथ लिव-इन में रह रही थी। उसके तलाकशुदा होने की जानकारी ऋषभ को नहीं थी। मगर हाल ही में ऋषभ को इस बारे में पता चल गया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। वहीं ऋषभ को शक था कि आजकल रिया का किसी दूसरे लड़के के साथ अफेयर चल रहा है।

ऋषभ की सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई, लेकिन रिया की पिछली जिंदगी के बारे में उसको ज्यादा जानकारी नहीं थी।
ऋषभ की सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई, लेकिन रिया की पिछली जिंदगी के बारे में उसको ज्यादा जानकारी नहीं थी।

पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। पहले मारपीट हुई। इसके बाद ऋषभ ने रिया को गोली मार दी। फिर घर का दरवाजा बंद कर अपार्टमेंट के आसपास ही घूमता रहा। इधर, परिजन बेटी को फोन कर रहे थे, लेकिन जब काफी देर तक फोन रिसीव नहीं हुआ, तो वह फ्लैट पहुंचे।

दरवाजा खोलकर अंदर आए तो बेटी की लाश पड़ी थी। इसके बाद पुलिस पहुंची। क्योंकि ऋषभ फ्लैट से गायब था। इसलिए सीधा शक उसी पर गया। पुलिस ने थोड़ी देर में ही उसे पकड़ लिया।

बेरोजगार था ऋषभ, लड़की मेकअप आर्टिस्ट थी
पूछताछ में ऋषभ ने पुलिस को बताया कि वह M.sc करने के बाद बेरोजगार था। रिया ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। वह मेकअप आर्टिस्ट थी। सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद मुलाकात हुई। फिर लिव-इन में रहने लगे थे। लेकिन, तब उसको रिया की पुरानी जिंदगी के बारे में पता नहीं था। रिया ने भी कोई जानकारी नहीं दी थी।

इसी भदौरिया पैराडाइज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 में रिया गुप्ता के साथ लिव-इन में रहता था। यही लाश मिली।
इसी भदौरिया पैराडाइज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 में रिया गुप्ता के साथ लिव-इन में रहता था। यही लाश मिली।

तलाक, बेटी और फिर अफेयर के शक का कीड़ा
ऋषभ ने बताया कि पिछले दिनों ही उसे रिया के तलाकशुदा होने की बात पता चली। फिर मालूम हुआ कि उसके एक बेटी भी है। यह बात रिया ने उससे छिपाई थी। इसके चलते भरोसा टूट गया था। हाल में मुझे पता चला कि वो एक और लड़के को डेट कर रही है।

पुलिस से हत्या की बात कबूल करते हुए ऋषभ ने कहा कि मेरे दिमाग पर पता नहीं क्या फितूर चढ़ा कि उसकी हत्या कर दी। मुझे पता था कि पुलिस उसका पता लगा लेगी। इसके चलते भागा नहीं और अपार्टमेंट को बाहर से बंद करके आसपास ही घूमता रहा। मोबाइल भी बंद नहीं किया।

देर रात 10.30 बजे पुलिस ऋषभ के फ्लैट पर पहुंच गई थी। ऋषभ को अरेस्ट कर लिया गया।
देर रात 10.30 बजे पुलिस ऋषभ के फ्लैट पर पहुंच गई थी। ऋषभ को अरेस्ट कर लिया गया।

टीवी की तेज आवाज में दबकर रह गई गोली की आवाज
फ्लैट के आस-पास रहने वाले लोगों का कहना है कि रिया के फ्लैट में चली गोली की आवाज उन्हें सुनाई नहीं दी। लोगों का कहना है कि इतनी तेज आवाज में टीवी चल रही थी कि घर में क्या हो रहा, कुछ पता नहीं चला। इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि ऋषभ ने घर में रिया से होने वाले विवाद और गोली की आवाज बाहर न जाए, इसके लिए टीवी की आवाज बढ़ा दी होगी।

फोरेंसिक टीम के साथ जुटाए साक्ष्य
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घर से साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 315 बोर के तमंचे से घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस आरोपी से घटना में इस्तेमाल तमंचे के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

Web sitesi için Hava Tahmini widget