हरियाणा-हिसार : हरियाणवी कलाकार से दुष्कर्म: गर्भपात कराया, बंधक बनाकर रखा, अश्लील फोटो और वीडियो बनाए, दांत तोड़ा

हरियाणा-हिसार : हरियाणा के हिसार जिले की एक हरियाणवी कलाकार से यूपी के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर निवासी आशु मलिक पर शहर के एक होटल में दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। आरोप है कि आरोपी ने अश्लील फोटो खींचे और वीडियो बना लिया। कई दिनों तक रोहतक में एक फ्लैट में बंधक बनाकर शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर गोली देकर गर्भपात करवाया। विरोध करने पर पिटाई की, उसका दांत तोड़ दिया। इस संबंध में महिला थाना पुलिस ने आशु मलिक समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहतक के शहर थाना पुलिस में दी गई शिकायत में पीड़िता के पिता का कहना है कि उनकी बेटी हरियाणवी कलाकार है। उत्तर प्रदेश के मोदीनगर (गाजियाबाद)) निवासी आशु मलिक बेटी के साथ काम करता है। उसने 21 जून 2022 को बेटी को हिसार बुलाया और एक होटल में ले गया। वहां पर आरोपी ने पेय पदार्थ में नशा मिलाकर उसे पिला दिया और दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई।

रोहतक पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर हिसार की ट्रांसफर
16 जुलाई 2023 को रोहतक में आरोपी ने बेटी को गर्भपात की गोली खिला दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। अगले दिन आशु मलिक का दोस्त विकास उसे एक अस्पताल लेकर गया था। बाद में आशु उसे एक फ्लैट में ले गया और बंधक बनाकर रखा। जब बेटी ने विरोध किया तो मारपीट की और दांत तोड़ दिया।

25 जुलाई को बेटी रोहतक से किसी तरह घर आई और इस संबंध में रोहतक के शहर थाना पुलिस में शिकायत दी, पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर हिसार महिला थाना ट्रांसफर कर दी। इस संबंध में पुलिस ने आशु मलिक (मोदीनगर), रोहतक निवासी विकास और राकेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Lublin
13°C
Deszcz
5.6 m/s
64%
766 mmHg
14:00
13°C
15:00
12°C
16:00
12°C
17:00
10°C
18:00
10°C
19:00
9°C
20:00
8°C
21:00
8°C
22:00
8°C
23:00
8°C
00:00
8°C
01:00
8°C
02:00
7°C
03:00
7°C
04:00
7°C
05:00
7°C
06:00
6°C
07:00
7°C
08:00
8°C
09:00
9°C
10:00
10°C
11:00
12°C
12:00
13°C
13:00
14°C
14:00
15°C
15:00
15°C
16:00
15°C
17:00
15°C
18:00
14°C
19:00
12°C
20:00
10°C
21:00
9°C
22:00
9°C
23:00
8°C
Weather for the Following Location: Lublin, Polen
Light
Dark