Ajwain Benefits : किचन में रखें ये छोटे से दाने सेहत को देते हैं बड़ा लाभ, जानें इसके फायदे

Ajwain Benefits : रसोई में रखे मसाले सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते हैं बल्कि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी माने जाते हैं। हर एक मसाले का अपना एक अलग महत्व होता है।

किचन में यूं तो कई तरह के मसाले होते हैं, जिनमें से एक हैं ‘अजवाइन’। देखने में अजवाइन के दाने बेहद छोटे होते हैं, लेकिन ये छोटे से दाने बड़ा कमाल करते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अजवाइन की, जो शरीर के लिए बहुत लाभकारी होती है।

सेहत के लिए बेहद गुणकारी होती है अजवाइन 

अजवाइन में प्रोटीन, फाइबर, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन और कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। साथ ही इससे कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए आज हम आपको अजवाइन के फायदे बताने जा रहे हैं, चलिए जान लेते हैं…

(Ajwain Benefits) अजवाइन से मिलेंगे ये लाभ

1. जोड़ों के दर्द से राहत दिलाती है अजवाइन

अजवाइन के सेवन से गठिया और जोड़ों के दर्द जैसी बीमारियों में मदद मिलती है। अजवाइन में मौजूद गामा-टेरपीनिन पेप्टिक अल्सर, डायबिटीज, ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

2. स्किन के लिए लाभकारी

स्किन के लिए भी अजवाइन को फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी फंगल गुण होते हैं, जो त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं। इसके इस्तेमाल से मुंहासे, एक्जिमा और फंगल संक्रमण से निजात मिलती है।

3. वजन को कम करने में मददगार

अजवाइन के सेवन से वजन को भी कम किया जा सकता है। ये मेटाबोलिज्म को बढ़ाने के साथ पाचन में सुधार करता है। साथ ही इससे वजन कम होने में मदद मिलती है। गैस की समस्या को कम करने के लिए अजवाइन और पानी का मिश्रण फायदेमंद होता है।

4. ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है

अजवाइन ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में सहायक होता है। इसमें फाइबर और पोटैशियम की मात्रा ज्यादा पाई जाती है, जिससे ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही ये दिल से जुड़ी बीमारियों को भी कम करने में सहायक होता है।

5. पाचन में भी मदद करता है

पेट की सेहत के लिए भी अजवाइन को बहुत अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी परेशानियों से निजात मिलती है। साथ ही ये अपच, सूजन, गैस आदि समस्याओं को दूर करता है।

और पढ़िए – स्वास्थ्यव्यंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। जनमानस शेखवाटी  इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले जनमानस शेखवाटी पर फॉलो करें जनमानस शेखवाटी को और डाउनलोड करे–जनमानस शेखवाटी की एंड्राइड एप्लिकेशन. फॉलो करें जनमानस शेखवाटी को फेसबुकयूट्यूबटिवीटर वेब न्यू.

Web sitesi için Hava Tahmini widget