जयपुर : सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन:पीएसओ की पिस्टल चोरी, सीआई ने दिखाया दम, नहीं पहुंचे पूनिया

जयपुर : प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आज बीजेपी ने राजधानी जयपुर में हल्ला बोला। प्रदर्शन के दौरान कई ऐसे वाक्या हुए। जिनका जिक्र पूरे दिन रहा। प्रदर्शन के दौरान सतीश पूनिया का गैर हाज़िर रहना चर्चा का विषय रहा। दरअसल यह प्रदर्शन जयपुर जिले के कार्यकर्ताओं को लेकर था। इसमें जयपुर के सभी सांसद, विधायक, विधानसभा प्रत्याशियों को मौजूद रहना था। इसकी तैयारियां भी लंबे समय से चल रही थी। लेकिन आज उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। इसे लेकर जब नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पूनिया संगठन के काम से बाहर है। इसलिए प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए।

उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने आज उत्तप्रदेश की सम्भल लोकसभा सीट पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया
उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने आज उत्तप्रदेश की सम्भल लोकसभा सीट पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया

दरअसल सतीश पूनिया महाजनसंपर्क अभियान के तहत उत्तर प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के दौरे कर रहे है। आज पूनिया उत्तरप्रदेश की सम्भल लोकसभा सीट के दौरे पर थे। वहां उन्होंने सम्भल लोकसभा क्षेत्र में प्रबुद्धजन से संवाद किया और जनसभा को संबोधित किया। 14 जून को पूनिया मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं वसुंधरा राजे को भी झारखंड की चार सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके तहत आज राजे ने झारखंड के देवघर जिले में आयोजित महाजनसंपर्क अभियान की सभा को संबोधित किया। कल राजे की दुमका में सभा होगी। वहीं उसके बाद उनका बोकारो जाने का कार्यक्रम भी बन रहा है। गौरतलब है कि भाजपा ने केन्द्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर अलग-अलग राज्यों की लोकसभा सीटों को कलस्टर में बांटकर अलग-अलग नेताओं को उनकी जिम्मेदारी सौंपी है।

पीएसओ महेन्द्र कुमार (लाल गोले) प्रदर्शन के दौरान।
पीएसओ महेन्द्र कुमार (लाल गोले) प्रदर्शन के दौरान।

पीएसओ की पिस्टल चोरी
आज के प्रदर्शन के दौरान सीपी जोशी के पीएसओ महेन्द्र मीणा की पिस्टल गायब हो गई। जिसकी शिकायत पीएसओ ने अशोक नगर थाने में कराई है। शिकायत के अनुसार पीएसओ ने कहा है कि उसकी पिस्टल किसी अज्ञात व्यक्ति ने निकाल ली है। शिकायत में बताया गया कि जब रैली स्टैच्यू सर्किल पहुंची और भीड़ पर जब वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। भीड़ तितर-बितर होने के दौरान उनकी सरकारी पिस्टल चोरी हो गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामलें में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान ना सिर्फ पुलिस की पिस्टल चोरी हुई बल्कि पत्रकारों के नकद रुपए, पर्स, भाजपा कार्यकर्ताओं के पर्स चोरी होने की शिकायतें भी अशोक नगर थाने पहुंची।

सीआई जितेन्द्र सिंह प्रदर्शन के दौरान
सीआई जितेन्द्र सिंह प्रदर्शन के दौरान

अकेले सीआई ने दिखाया दम
आज के प्रदर्शन के दौरान पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। बीजेपी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने दो लेयर में बैरिगेडिंग्स की थी। पहले चरण की बैरिगेडिंग्स को नेता व कार्यकर्ता लांघकर जाने में कामयाब हो गए थे। लेकिन कुछ कार्यकर्ताओं ने एक बैरिगेड को हटाकर रास्ता बना लिया। इसे देखकर मौके पर तैनात सीआई जितेन्द्र सिंह अकेले ही कार्यकर्ताओं के सामने दीवार बनकर खड़े हो गए। कार्यकर्ताओं ने बैरिगेड्स हटाने की खूब कोशिश की। लेकिन कामयाब नहीं हो सके। प्रदर्शन के बाद भी जितेन्द्र सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Web sitesi için Hava Tahmini widget