चूरू : रामसरा रोड पर कच्ची बस्ती के लोगों को बच्चों को महिलाओं को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बाल श्रम में करने की शपथ दिलवाई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

चूरू : चूरू जिला मुख्यालय पर गत 7 वर्षों से संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 जो कि जिला पर्यावरण सुधार समिति द्वारा संचालित की जा रही है। आज रामसरा रोड पर कच्ची बस्ती के लोगों को बच्चों को महिलाओं को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बाल श्रम में करने की शपथ दिलवाई गई और सब को प्रेरित किया गया। सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए बाल श्रम एक अभिशाप है कानूनी अपराध है इसके लिए मां-बाप को भी दोषी ठहराया जा कर सजा हो सकती है। कार्यक्रम का संचालन चाइल्ड हेल्प लाइन के जिला समन्वयक पन्ने सिंह ने किया। कार्यक्रम में वर्षा कंवर, जयकरण कांटीवाल, किशन वर्मा, भंवरलाल मेघवाल आदि उपस्थित थे।

8°C
غائم في أغلب الأحيان
Weather Data Source: het weer vandaag Amman per uur
Light
Dark