झुंझुनूं :रणधीर सिंह बुडानिया बने राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल 

झुंझुनूं : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की सहमति से पिलानी विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता रणधीर सिंह बुडानिया को प्रदेश सचिव बनाया है। रणधीर सिंह बुडानिया पिछले 15 साल से कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। किसान कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष और कांग्रेस एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में शानदार और सराहनीय कार्य करते रहे हैं। रणधीर सिंह बुडानिया चिड़ावा पंचायत समिति के उपप्रधान व बुडानिया ग्राम पंचायत के सरपंच भी रह चुके हैं। 2023 के विधानसभा चुनावों में पिलानी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट के प्रबल दावेदार हैं।

रणधीर सिंह बुडानिया सभी वर्गों के हितों के लिए काम करते हैं। संगठन के प्रति समर्पण, उनकी कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक सरोकारों को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रणधीर सिंह बुडानिया को प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कर्मठ और युवा कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने से ही संगठन मजबूत होता है। रणधीर सिंह बुडानिया को कांग्रेस का प्रदेश सचिव बनाये जाने पर झुन्झुनूं जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का आभार जताया।

>
Pozega
28 ožu.
11°C
29 ožu.
11°C
30 ožu.
15°C
31 ožu.
13°C
1 tra.
13°C
2 tra.
16°C
3 tra.
18°C
>
Pozega
28 ožu.
11°C
29 ožu.
11°C
30 ožu.
15°C
31 ožu.
13°C
1 tra.
13°C
2 tra.
16°C
3 tra.
18°C
Weather for the Following Location: Pozega map, Croatia
Light
Dark