झुंझुनूं : भाजपा झुँझुनू नगर मंडल कार्यसमिति बैठक संपन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल 

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यसमिति बैठक शनिवार को स्थानीय स्टेशन रोड स्थित खाना खजाना रेस्टोरेंट सभागार में संपन्न हुई,जिसकी अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद झाझड़िया एवं झुंझुनूं विधानसभा के प्रवास योजना सह समन्वयक इंद्राज सैनी रहे। अतिथियों के द्वारा महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने अतिथियों के स्वागत पश्चात प्रस्तावना व मंडल का व्रत रखा। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के सफलतम कार्यकाल पर भाजपा द्वारा 31 मई से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें वरिष्ठ जन सम्मेलन, उद्योग एवं व्यापारी जन सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन सहित विधानसभा स्तर के कई सम्मेलन होंगे। उन्होंने बताया कि 25 जून से 30 जून तक महा संपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के साथ प्रत्येक घर पर अभियान के स्टीकर लगाकर पत्रक वितरित करेंगे ।

पूर्व नगर मंडल उपाध्यक्ष एडवोकेट पंकज बावलिया ने राजनीतिक प्रस्ताव पढ़ा, जिसका वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश जीनगर,वरिष्ठ पार्षद विजय सैनी एवं नगर उपाध्यक्ष ललित जोशी ने समर्थन एवं अनुमोदन किया। पूर्व पार्षद संजय भार्गव ने शोक प्रस्ताव पढ़ा जिसमें झुंझुनू शहर मंडल में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के घर में हुई जनहानि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। ज़िलाध्यक्ष की अगुवाई में महासम्पर्क अभियान के स्टिकर का विमोचन किया। पार्षद बुधराम सैनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान, नगर महामंत्री रवि लांबा, दिलीप सैनी, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास पुरोहित, नगर उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, महेंद्र सोनी, ताराचंद सैनी, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, मंजू चौहान, ममता शर्मा, गायत्री पुजारी, नगर मंत्री जगदीश गोस्वामी, विनोद जांगिड़, कैलाश कुमावत, कोषाध्यक्ष सीए लोकेश अग्रवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सावित्री सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष खलील सिलावट, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश शहल, संपत सिंह तवर, शंभू दयाल नेहरा, शशिकांत नेहरा, चंद्र प्रकाश जोशी, एडवोकेट महेंद्र कुमावत, अनिल जोशी, वेदव्यास जोशी, विनोद सांवनिया, मुकेश कुमार सैनी, अविनाश पुरोहित, सुनील मोरवाल, टोनी, परमजीत सोनिया, अरुण कस्बा, महावीर प्रसाद शर्मा, लीलाधर पुरोहित, रतन लाल शर्मा, कैलाश चंद कुमावत, मुस्लिम, इकबाल खान, विनोद चौहान, श्रीराम गुरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

>
Brasilia
30 Mar
26°C
31 Mar
27°C
1 Abr
26°C
2 Abr
25°C
3 Abr
26°C
4 Abr
27°C
5 Abr
27°C
>
Brasilia
30 Mar
26°C
31 Mar
27°C
1 Abr
26°C
2 Abr
25°C
3 Abr
26°C
4 Abr
27°C
5 Abr
27°C
Light
Dark