झुंझुनूं : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का पिलानी विधानसभा से शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल 

झुंझुनूं : आज भारतीय जनता पार्टी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का शुभारंभ पिलानी विधानसभा के चिड़ावा शहर से किया अभियान का शुभारंभ अभियान की जिला संयोजक श्रीमती मंजू सैनी ने नया बस स्टैंड चिड़ावा से किया जिसका नेतृत्व जिला महा मंत्री राजेश दहिया ने किया संयोजक मंजू सैनी ने बताया की बेटियाँ हमारे घर की शान है हमें बेटियों का सम्मान करना चाहिए शिक्षा के माध्यम से लड़कियों को सामाजिक और से स्वतंत्र बनाना है इस तरह के अभियान पूरे जिले में प्रत्येक मंडल पर किए जाएंगे।

जिला महा मंत्री राजेश दहिया ने बताया महिला सुरक्षा हमारा दायित्व है बेटियों के प्रति समाज की इस नकारात्मक सोच में बदलाव लाने और उन्हें शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने से बेटियों की सुरक्षा के बारे मे जानकारी दी और बेटियों को शुभकामनाएं देते हुवे सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीओ के साथ मोटर साइकिल, वाहनों,ओटो रिक्शों पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के स्टीकर लगाकर अभियान की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर अभियान की मंडल संयोजक चिड़ावा श्रीमती उमा शर्मा,ढुलानिया मंडल संयोजक मान बाई बेरी भाजपा चिड़ावा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, चिड़ावा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास स्वामी, देवरोड़ मंडल अध्यक्ष सज्जन कोठारी, अशोक भास्कर, कपिल कुमार नगर मंडल अध्यक्ष ऐसी मोर्चा अशोक महारानीया, किसान मोर्चा जिला मंत्री संदीप पारीक मोरवा, एडवोकेट संदीप कुमावत, जिला मीडिया प्रभारी सुभाष मावडियां, सुनील कुमार,जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा डॉ BL वर्मा, पार्षद एवम् नगर महा मंत्री मदन डारा, रामू मेघवाल,संदीप अरड़ावतीया, नगर उपाध्यक्ष शिव सिंह राजपूत, नगर मंडल मंत्री सुशील डाबला, सह संयोजक ओम प्रकाश सैनी पिलानी, चिड़ावा ग्रामीण सह संयोजक आयुष जांगिड़, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Web sitesi için Hava Tahmini widget