झुंझुनूं-मंडावा : संगठन संरचना को मजबूत बनाकर मंडावा का चुनाव जीतेंगे – डॉ० ओपी महिंद्रा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल 

झुंझुनूं-मंडावा : विधानसभा के गांगियासर स्थित राय माता मंदिर में मंडावा विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधानसभा प्रवासी डॉक्टर ओपी महिंद्रा ने कहा कि संगठन संरचना को मजबूत बनाकर बड़े बहुमत से चुनाव जीतेंगे। मंडावा विधानसभा के 8 मंडल के पदाधिकारियों से वार्ता करते हुए एससी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रवासी डॉ० ओपी महिंद्रा ने कहा कि विधानसभा के सभी मंडलों में शक्ति केंद्र, बूथ एवं पन्ना प्रमुख संरचना को दुरुस्त करना है । संगठन संरचना ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने निष्क्रिय पदाधिकारियों को बदलने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि मंडावा विधानसभा में पार्टी को विजयी बनाने के लिए हमें जो करना पड़ेगा करेंगे। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित समस्त समाज के गणमान्य लोगों के साथ में बैठकें की जावेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम विधानसभा संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने की। इनके अलावा जिला उपाध्यक्ष सुशीला सीगड़ा, जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा, जिला मंत्री महेंद्र चंदवा व के के जानू भी मंच पर रहे। डॉक्टर ओपी महिंद्रा ने उपस्थित सभी मंडलों के पदाधिकारियों से खुले मंच से चर्चा कर विधानसभा में पार्टी को विजय दिलाने हेतु सुझाव मांगे।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, भवानी शंकर महनसरिया, देशराज राहड, विकास ईशरवाल, महावीर मील, विश्वंभर खालिया, मोनिका फरडोलिया, प्यारेलाल फरडोलिया, सुमन फरडोलिया, प्यारेलाल तेतरवाल, सुभाष जांगिड़, गुलाबचंद दनेवा, किशोर जांगिड़, संजय जांगिड़, पवन कुमार धौलपुरिया, शिवचंद चकवास, महावीर प्रसाद शर्मा, रायमाता प्रबंधन समिति अध्यक्ष लादूराम बीड़सर, रविंद्र मील, रोहिताश सिंह, जितेंद्र कुमार, रमेश कुमार, रामसिंह जांगिड, सोनू कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Columbus
18°C
Cloudy sky
3.1 m/s
73%
764 mmHg
13:00
18°C
14:00
18°C
15:00
19°C
16:00
20°C
17:00
19°C
18:00
19°C
19:00
18°C
20:00
17°C
21:00
16°C
22:00
16°C
23:00
16°C
00:00
16°C
01:00
16°C
02:00
15°C
03:00
15°C
04:00
14°C
05:00
14°C
06:00
14°C
07:00
14°C
08:00
14°C
09:00
15°C
10:00
16°C
11:00
17°C
12:00
17°C
13:00
18°C
14:00
20°C
15:00
20°C
16:00
21°C
17:00
21°C
18:00
21°C
19:00
21°C
20:00
20°C
21:00
18°C
22:00
17°C
23:00
16°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark