झुंझुनूं-खेतड़ी : भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाकर मनाया जन्मोत्सव:कथावाचक बोले-भागवत कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य का मन हो जाता है पवित्र

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के संजयनगर पंचायत की ढाणी मीनावाली के ठाकुर जी महाराज के मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण की झांकी सजाकर जन्मोत्सव मनाया गया। करणी सेना जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह फौजी ने बताया कि कथावाचक आचार्य पंडित सुधाकर मिश्रा के सानिध्य में कथा का शुभारंभ किया गया, जिसमें वासुदेव जानकी विवाह व कृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंगों का व्याख्यान किया गया।

पंडित सुधाकर मिश्रा ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य का मन पवित्र हो जाता है। प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर मन को शुद्ध करना चाहिए। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को गौ माता की सेवा करने से पुण्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ा धर्म माना गया है। शास्त्रों के अनुसार गाय का दान करना भी मनुष्य जीवन में अति महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को जीव जंतुओं की रक्षा के लिए आगे आकर कार्य करने चाहिए। मनुष्य की पवित्र आत्मा एवं धार्मिक अनुष्ठानों से भगवान की दृष्टि को पाया जा सकता है। मनुष्य को अपने जीवन में शुद्ध एवं सहकारी होना चाहिए, ताकि ईश्वर अपनी कृपा अपने भक्तों पर बनाकर रख सकें। हिंदू धर्म में देवी-दवताओं पूजन मात्र से ही दया

दृष्टि को हासिल किया जा सकता है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर गौ सेवा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए तथा गौ संरक्षण को लेकर अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की संजीव झांकियां सजाई गई। इस दौरान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर ग्रामीणों की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर राजबाला निर्वाण, शुभम सिंह, गिरवर सिंह, कैलाश शर्मा, मदन सिंह, ताराचंद शर्मा, उमराव सिंह, हवलदार शीशराम सैनी, नरेश शर्मा, गोविंद शर्मा, हरि सिंह, छोटू राम, किशन सिंह, महावीर सिंह, समुंदर सिंह, सुगन सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

>
Pozega
25 ožu.
14°C
26 ožu.
16°C
27 ožu.
11°C
28 ožu.
9°C
29 ožu.
12°C
30 ožu.
11°C
31 ožu.
12°C
>
Pozega
25 ožu.
14°C
26 ožu.
16°C
27 ožu.
11°C
28 ožu.
9°C
29 ožu.
12°C
30 ožu.
11°C
31 ožu.
12°C
Weather for the Following Location: Pozega map, Croatia
Light
Dark