झुंझुनूं-खेतड़ी : राजू ठेहठ की हत्या करने के बाद हरडिया में फायरिंग:चारों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया

झुंझुनूं-खेतड़ी : सीकर में राजू ठेहट की हत्या करने के बाद हरडिया में फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के चार आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया है।

एएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि 3 दिसंबर को सीकर में गैंगस्टर राजू ठेठ की कुछ युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की वारदात होने के बाद सीकर व झुंझुनूं की पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दोनों जिलों में हथियारबंद जवानों की नाकाबंदी करवाई गई थी।

इस दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि वारदात के आरोपी खेतड़ी थाना क्षेत्र में आए हुए हैं, जिस पर पुलिस ने सीकर सीमा से सटे खेतड़ी थाना इलाके में ए श्रेणी की नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान क्रेटा गाड़ी में सवार होकर आए युवकों ने बबाई चेक पोस्ट के पास नाकाबंदी तोड़कर पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जब आरोपियों का पीछा किया तो उन्होंने हरड़िया में सड़क निर्माण कार्य कर रही लेबर को हटाने के लिए फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी हवाई फायर करने के बाद मौके से फरार हो गए थे। जिसको पुलिस ने दूसरे दिन खनन क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।

उन्होंने ने बताया कि आरोपी जतिन उर्फ जॉनी, सतीश उर्फ पहलवाल, मनीष उर्फ बचिया, विक्रम बामरड़ा को अजमेर जेल से पेशी के लिए खेतड़ी लाया गया। राजू ठेहठ की हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को खेतड़ी लाया गया तो पुलिस को थाने को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

कोर्ट में पुलिस के हथियारबंद जवानों की तैनाती को देख काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसको पुलिस ने काफी मशक्कत कर भीड़ को हटाया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच ही थाने ले जाया गया। इसके बाद उन्हें वापस रवाना कर दिया गया।

इस दौरान पुलिस की ओर से हथियार बंद जवान थाने की सुरक्षा में लगाए गए। इस दौरान खेतड़ी, खेतड़ीनगर थानाधिकारी अजय सिंह, मेंहाडा सरदारमल यादव, आरएसी, क्यूआरटी कमांडो हथियारबंद जवानों की तैनाती की गई तथा कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है।

Columbus
16°C
+16
+16
+16
+16
+16
+15
+15
+15
+15
+15
+16
+17
+18
+20
+20
+20
+21
+21
+20
+20
+19
+18
+17
+16
Sun
21°C
15°C
+16
+16
+16
+17
+17
+16
+16
+16
+15
+13
+13
+14
+13
+13
+14
+14
+13
+11
+10
+9
+8
+7
+7
+7
Mon
17°C
7°C
+7
+6
+6
+5
+5
+5
+4
+4
+3
+4
+5
+6
+7
+8
+9
+9
+9
+9
+8
+8
+8
+8
+7
+7
Tue
9°C
3°C
+7
+6
+6
+6
+6
+6
+6
+6
+6
+8
+10
+12
+14
+16
+18
+19
+20
+20
+21
+21
+22
+22
+21
+21
Wed
22°C
6°C
+20
+20
+19
+19
+19
+18
+18
+18
+18
+18
+18
+18
+18
+18
+19
+18
+17
+16
+15
+14
+13
+13
+13
+13
Thu
20°C
13°C
+12
+12
+12
+12
+12
+12
+11
+11
+11
+12
+13
+14
+15
+16
+17
+17
+17
+17
+17
+17
+17
+16
+15
+14
Fri
17°C
11°C
+13
+12
+12
+12
+13
+13
+14
+15
+15
+17
+18
+19
+21
+22
+24
+23
+21
+20
+19
+18
+17
+16
+15
+13
Sat
24°C
12°C
+12
+11
+10
+9
+8
+7
+6
+6
+5
+6
+7
+9
+10
+11
+12
+12
+12
+12
+12
+12
+12
+12
+11
+10
+10
+9
+9
+8
+7
+7
+6
+6
+5
+6
+7
+8
+9
+11
+12
+11
+11
+10
+10
+9
+14
+14
+13
+12
+11
+11
+11
+10
+8
+9
+7
+7
+7
+8
+8
+10
+11
+12
+14
+12
+12
+12
+11
+10
+15
+16
+15
+13
Light
Dark