झुंझुनूं : भाजपा प्रत्येक शक्ति केंद्र पर उत्सव के रूप में मनायेगी मन की बात कार्यक्रम।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हर महिने के अंतिम रविवार को जनता से रूबरू होने वाले मन की बात कार्यक्रम के 100 वें अपिसोड को भारतीय जनता पार्टी 30 अप्रेल जिलेभर के सभी शक्ति केन्द्रो पर उत्सव के रूप मे मनायेगी। उपरोक्त जानकारी देते हुएअभियान शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने बताया कि अभियान की तैयारी को लेकर पार्टी की जिला पदाधिकारी बैठक होटल खाना खजाना मे मंगलवार को जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष मावंडिया ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक शक्ति केंद्र पर 500 लोगों के साथ देखा जायेगा तथा इसके सफल आयोजन के लिए प्रत्येक शक्ति केंद्र पर पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता प्रवासी के रूप में काम करेगा । जिलाध्यक्ष ने बताया कि 29 और 30 अप्रैल को बूथ समितियों के भौतिक सत्यापन हेतू भी सभी शक्ति केंद्रो पर 48 घंटे के लिए प्रवासी कार्यकर्ता जायेगें। इस दौरान जिला प्रभारी के. डी. बाबर एवं सासंद नरेन्द्र कुमार तथा सूरजगढ विधायक सुभाष पूनिया ने भी मन की बात कार्यक्रम को लेकर विषय रखा।

बैठक में जिला महामंत्री सरजीत चौधरी,योगेन्द्र मिश्रा, राजेश दहिया,पूर्व सांसद संतोष अहलावत, जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल ढूकिया, सुशीला सीगडा, सुनील लाम्बा, रामनिरंजन पुरोहित, जिला मंत्री मंजू सैनी,महावीर ढाका,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माँठ, एस. सी. मोर्चा के जिला संयोजक सुरेंद्र भाटिया,एस.टी. मोर्चा के जिलाध्यक्ष दलीप मीणा, ओ. बी.सी. मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयदीप गुर्जर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शोकत चौहान, उधोग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद झाझडिया,नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुरली मनोहर शर्मा, पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुरली मनोहर शर्मा, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्यारे लाल कपूरिया, विशेष संपर्क प्रकोष्ठ की जिला संयोजक बिमला चौधरी, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सेवाराम गुप्ता, भा ज पा नेता धर्मपाल गुर्जर, कैलाश मेघवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

>
Columbus
31 Mar
13°C
1 Abr
8°C
2 Abr
16°C
3 Abr
20°C
4 Abr
16°C
5 Abr
12°C
6 Abr
19°C
>
Columbus
31 Mar
13°C
1 Abr
8°C
2 Abr
16°C
3 Abr
20°C
4 Abr
16°C
5 Abr
12°C
6 Abr
19°C
Weather Data Source: 30 tage wettervorhersage
Light
Dark