Saudi Arabia Eid ul-Fitr 2023 Moon Sighting Today LIVE: सऊदी अरब और केरल के एक दिन बाद भारत में मनाई जाएगी ईद, जानें सही डेट

Saudi Arabia Eid ul-Fitr 2023 Date, Moon Sighting, Moonrise Time Today in India LIVE: ईद-उल-फितर यानी मीठी ईद (Mithi Eid 2023) का त्योहार दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर अनुसार सभी महीनों की तरह ही ये महीना भी नए चांद दिखने के साथ शुरू होता है। ऐसे में हर मुस्लिम को ईद का चांद (Eid Ka Chand) देखने का बेसब्री से इंतजार रहता है। भारत में इस साल ईद का चांद 21 अप्रैल को दिखने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं जैसा कि अरब देशों में एक दिन पहले चांद दिखता है तो दुबई, तकर, कुवैत, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, बहरीन में 20 अप्रैल को चांद देखने की अपील की गई है। बता दें ईद-उल-फितर को मीठी ईद के रूप में जाना जाता है।

क्यों मनाई जाती है ईद? इस्लामिक मान्यताओं अनुसार मक्का से मोहम्मद पैगंबर के प्रवास के बाद पाक शहर मदीने में ईद-उल-फितर मनाने का उत्सव शुरू हुआ था। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ईद का त्योहार पैगम्बर हजरत मुहम्मद द्वारा बद्र की लड़ाई में जीत हासिल करने के बाद मनाया गया था। इस जीत की खुशी में सभी का मुंह मीठा करवाया गया था इसलिए इस दिन को मीठी ईद के रूप में मनाया जाता है। ईद की शुरुआत सुबह पहली प्रार्थना के साथ होती है। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य मिलकर कुछ मीठा खाते हैं। नए कपड़ों पहनकर लोग ईदगाह जाते हैं जहां मुस्लिम लोग एक साथ ईद की नमाज़ अदा करता है।

APR 20, 2023 | 08:21 PM IST

When Is Eid 2023: कनाडा में इस तारीख को मनाई जाएगी ईद

कनाडा ने ईद मनाने की तारीख का ऐलान कर दिया है। कनाडा में मुसलमानों के संघ ने कहा है कि 2023 में ईद-उल-फितर शुक्रवार, 21 अप्रैल, 2023 को मनाई जाएगी। लेकिन साथ में ये भी कहा कि उत्सव की सही तारीख शव्वाल 1444AH के चंद्रमा के दर्शन पर निर्भर करेगी।

APR 20, 2023 | 08:17 PM IST

Saudi Arabia Eid Chand News: सऊदी अरब में ईद का चांद कब दिखेगा

खगोलीय मापदंडों के अनुसार 20-04-2023 यानी रमज़ान की 29 तारीख 1444 हिजरी की शाम को शव्वाल 1444 हिजरी का चांद अभी तक नहीं दिखाई दिया है। ऐसे में ईद 22 अप्रैल को होने की उम्मीद है।

APR 20, 2023 | 08:09 PM IST

Saudi Arabia Eid Ul Fitr Moon Sighting: सऊदी अरब में ईद कल है क्या?

अभी तक की जानकारी अनुसार सऊदी अरब और भारत के केरल में कल ईद मनाई जा सकती है। क्योंकि आज चांद दिखने की पूरी उम्मीद है। ईद शव्वाल महीने के पहले दिन मनाई जाती है।

APR 20, 2023 | 08:05 PM IST

Saudi Arabia Eid 2023 News: सऊदी अरब में ईद कब है?

सऊदी अरब में चांद का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। आज यहां चांद दिखने की पूरी उम्मीद है।

APR 20, 2023 | 08:02 PM IST

Moon Sighting In Saudi Arabia: सऊदी अरब में ईद मनाए जाने की सटीक डेट

सऊदी अरब में 21 अप्रैल को ईद मनाई जा सकती है। वहीं भारत में 22 अप्रैल को।

APR 20, 2023 | 07:59 PM IST

Saudi News Eid: सऊदी अरब में चांद कब दिखेगा

सऊदी अरब में 20 अप्रैल यानी आज चांद दिखने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में 21 अप्रैल को वहां ईद मनाई जा सकती है।

APR 20, 2023 | 07:50 PM IST

Eid-Ul-Fitar 2023 Kerala: केरल में कब है ईद

अगर सऊदी अरब में आज चांद दिखाई देता है तो भारत के करल में कल ईद मनाई जाएगी। जबकि देश के अन्य इलाकों में परसों यानी 22 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी।

APR 20, 2023 | 07:46 PM IST

Eid ul-Fitr 2023 Date, Moon Sighting Today LIVE: थाइलैंड ने की ईद की घोषणा

थाईलैंड ने ईद की आधिकारिक घोषणा कर दी है। थाईलैंड की सेंट्रल इस्लामिक काउंसिल ने हाल ही में इस बात का एलान किया कि, वहां ईद 22 अप्रैल शनिवार के दिन ही मनाई जाएगी।

APR 20, 2023 | 07:16 PM IST

Eid ul-Fitr 2023: रमजान की आखिरी रात का क्या मतलब है?

रमज़ान की आखिरी रातों को उर्दू में लैलतुल कद्र कहा जाता है, इस्लाम में ईद के पहले वाली रात को ताकत की रात माना जाता है। और इसी के चांद का दीदार कर ईद उल फितर का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

APR 20, 2023 | 06:59 PM IST

Eid ul-Fitr 2023 Date, Moon Sighting Kerala Today LIVE: क्यों केरल में एक दिन पहले मनाते हैं ईद?

केरल में ईद के चांद की घोषणा करने वाली लोकल मून साइटिंग कमीटी पारंपरिक इस्लामिक कैलेन्डर के मुताबिक ईद मनाती है। जो देश के बाकी राज्यों से विपरीत सउदी अरब जैसे एक दिन पहले ईद मनाते हैं

APR 20, 2023 | 06:24 PM IST

Eid ul-Fitr 2023 Date, Moon Sighting Today LIVE: केरल और कश्मीर से तय होगी ईद की तारीख

भारत के केरल में ईद बाकि देश की तुलना में एक दिन पहले मनाई जाती है। केरल के मुस्लिम परिवार सउदी अरब की ईद के हिसाब से ईद का त्योहार मनाते हैं। वहीं कश्मीर में ईद ग्रांड मुफ्ती द्वारा तय की जाती है।

APR 20, 2023 | 05:37 PM IST

Eid ul-Fitr 2023 Today LIVE: ईद का चांद दिखेगा या नहीं?

पूरे देश में ईद का त्योहार 22 या 23 अप्रैल को मनाए जाने की उम्मीद है। हालांकि बहुत हद तक संभावना जताई जा रही है कि, ईद का चांद 21 को दिख सकता है।

APR 20, 2023 | 05:09 PM IST

Eid ul-Fitr 2023 Date, Moon Sighting Today LIVE: कैसे मनाते हैं भारत में ईद

ईद वाले दिन मुस्लिम परिवार विशेष नमाज़ पढ़ अल्लाह पाक को इबादत कर उन्हें शुक्रिया कहते हैं। नमाज़ के बाद इमाम द्वारा उपदेश दिया जाता है, फिर ही ईद मुबारक कर सब एक दूसरे को गले लगाते हैं तथा हाथ मिलाकर त्योहार की बधाई देते हैं।

APR 20, 2023 | 04:30 PM IST

Eid ul-Fitr 2023 Kashmir Moon Sighting: कश्मीर में कब दिखेगा ईद का चांद

कश्मीर में ईद का एलान ग्रांड मुफ्ती द्वारा किया जाता है, जो खासतौर से अमावस्या के चांद के आधार पर ईद की घोषणा करने के लिए अधिकृत हैं। जिसके बाद ही देश के बाकी राज्यों में ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाता है।

APR 20, 2023 | 03:54 PM IST

सबसे पहली ईद कहां मनाते हैं?

चांद का दीदार कर देश और दुनिया के मुस्लिम परिवार ईद का त्योहार मनाते हैं। सबसे पहले ईद का चांद सउदी अरब में देखा जाता है, वहीं चांद नज़र आने का मुख्य एलान किया जाता है।

APR 20, 2023 | 03:39 PM IST

Eid ul-Fitr 2023 Date, Moon Sighting Today LIVE: कैसे तय होती है ईद की तारीख

देश और दुनिया के अलग अलग हिस्सों में जब जब चांद का दीदार हो जाता है, उस वक्त ईद का त्योहार मना लिया जाता है। वहीं चांद और धरती के गोल चक्कर लगाने के कारण भारत के कश्मीर और केरल दोनों राज्यों में अलग अलग तारीख पर ईद का त्योहार मनाते हैं।

APR 20, 2023 | 03:26 PM IST

Eid ul-Fitr 2023 Date, Moon Sighting Today LIVE: कब मनाई गई थी पहली ईद

जंग ए बद्र में पैगंबर मोहम्मद की जीत के बाद से ही ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाने लगा था, रमज़ान का पहला महीना पूरा करने के बाद मदीना में 624 सी ई में पहली बाद ईद मनाई गई थी।

APR 20, 2023 | 03:15 PM IST

Eid Ul Fitr 2023: ईद का इतिहास क्या है?

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार जंग-ए-बद्र के बाद से ही ईद उल फितर का जश्न मनाया जाने लगा है। इस जंग का नेतृत्व स्वयं पैगंबर मोहम्मद ने किया था, और इसी जीत का जश्न मनाने तथा अल्लाह को शुक्रिया कहने के लिए मुस्लिम परिवारों द्वारा रमज़ान का रोज़ा रखा जाता है।

APR 20, 2023 | 02:59 PM IST

आखिर क्यों मनाते हैं ईद का त्योहार

रमज़ान का चांद डूबने के बाद जब ईद का चांद नज़र आता है, उस दिन मुस्लिम परिवार ईद का त्योहार मनाते हैं। मान्यता है कि, ईद पर पैगम्बर हज़रत मुहम्मद ने बद्र की लड़ाई में फतह हासिल की थी। और इसी जीत की खुशी में ईद उल फितर का त्योहार बड़े ही ज़ोरो शोरो से मनाया जाता है।

APR 20, 2023 | 02:45 PM IST

24 मार्च से हुई थी रमजान की शुरुआत

इस साल रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत शुक्रवार 24 मार्च (जुमा) से हुई थी. इसके बाद 29 से 30 रोजा रखने के बाद चांद को देखकर ईद का ऐलान किया जाता है।

APR 20, 2023 | 02:36 PM IST

Eid ul-Fitr 2023 Date, Moon Sighting Today LIVE: चांद रात क्या है

चांद रात के बाद सुबह ईद-उल-फितर मनाया जाता है, यह दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख धार्मिक त्योहार है

APR 20, 2023 | 02:25 PM IST

Eid ul-Fitr 2023 Date, Moon Sighting Today LIVE: चांद देखकर क्यों होती है ईद

रमज़ान का महीना खत्म होने पर चांद का दीदार करने के बाद ही ईद का त्योहार मनाया जाता है। ईद और चांद का बहुत गहरा रिश्ता होता है, उर्दु कैलेंडर के हिसाब से हिजरी संवत का कोई भी महीना नया चांद देखकर ही शुरु होता है।

APR 20, 2023 | 02:16 PM IST

Eid ul-Fitr 2023 Date, Moon Sighting Today LIVE: रमज़ान का 28वां रोज़ा मुबारक हो

भारत में ईद उल फितर 21 अप्रैल को होने की उम्मीद है, आज देश भर में रमज़ान का 28वां रोज़ा रखा गया है। इस दिन की सेहरी तथा इफ्तारी का बहुत महत्व होता है, आज की नमाज के बाद ही ईद का त्योहार मनाए जाने की उम्मीद रहेगी।

APR 20, 2023 | 02:06 PM IST

Eid-Ul-Fitr 2023 Kerala: ईद-उल-फितर केरल में कब है

ईद केरल में 21 अप्रैल को मनाई जा सकती है। दरअसल केरल में ईद सबसे पहले मनाई जाती है फिर इसके अगले दिन पूरे देश में ईद मनाई जाती है।

APR 20, 2023 | 01:57 PM IST

India Me Eid Ka Chand Kab Dikhega (भारत में कब दिखेगा ईद का चांद)

भारत में ईद के चांद का दीदार 21 अप्रैल को होने की उम्मीद है। लेकिन अगर चांद नजर नहीं आया तो ऐसे में ईद की डेट आगे बढ़ जाएगी। भारत में ईद अमूमन अरब देशों में ईद मनाने के एक दिन बाद मनाई जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अरब देशों में ईद का चांद एक दिन पहले नजर आता है। ऐसे में अगर अरब देखों में ईद 20 को चांद दिखाई देता है तो अरब देशों में 21 अप्रैल तो भारत में 22 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। संयुक्त अरब अमीरात में मुसलमानों को संयुक्त अरब अमीरात चंद्रमा-दृष्टि द्वारा गुरुवार 20 अप्रैल की रात चांद देखने को कहा गया है।

APR 20, 2023 | 01:18 PM IST

Eid ul-Fitr 2023 Date, Moon Sighting Today LIVE: ईद-उल-फितर को क्यों कहते हैं मीठी ईद

माना जाता है कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद ने बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी। इस जीत की खुशी में सबका मुंह मीठा करवाया गया था, इसी दिन को मीठी ईद या ईद-उल-फितर के रुप में मनाया जाता है।

APR 20, 2023 | 01:17 PM IST

Eid ul-Fitr 2023 Date, Moon Sighting Today LIVE: भारत में ईद कब मनाई जाएगी

अगर ईद का चांद 21 अप्रैल को दिखता है तो भारत में ईद 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के साथ मनाई जाएगी।

APR 20, 2023 | 01:16 PM IST

Eid ul-Fitr 2023 Date, Moon Sighting Today LIVE: ईद का चांद कब दिखाई देगा

ईद उल फितर का निर्धारण एक दिन पहले चांद देखकर होता है। चांद दिखने के बाद उससे अगले दिन ईद मनाई जाती है। सऊदी अरब में चांद एक दिन पहले और भारत मे चांद एक दिन बाद दिखने के कारण दो दिनों तक ईद का पर्व मनाया जाता है। ईद एक महत्वपूर्ण त्यौहार है इसलिए इस दिन छुट्टी होती है। ईद के दिन सुबह से ही इसकी तैयारियां शुरू हो जाती हैं। लोग इस दिन तरह तरह के व्यंजन, पकवान बनाते है तथा नए नए वस्त्र पहनते हैं।

APR 20, 2023 | 01:15 PM IST

Eid ul-Fitr 2023 Date, Moon Sighting Today LIVE: ईद क्यों है खास?

Eid ul-Fitr 2023 Date, Moon Sighting Today LIVE: ईद का पर्व खुशियों का त्योहार है, वैसे तो यह मुख्य रूप से इस्लाम धर्म का त्योहार है परंतु आज इस त्योहार को लगभग सभी धर्मों के लोग मिल जुल कर मनाते हैं। यह पर्व त्याग और अपने मजहब के प्रति समर्पण को दर्शाता है। यह बताता है कि एक इंसान को अपनी इंसानियत के लिए इच्छाओं का त्याग करना चाहिए, जिससे कि एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके।

APR 20, 2023 | 01:14 PM IST

Eid ul-Fitr 2023 Date, Moon Sighting Today LIVE: अरब देशों में आज दिख सकता है ईद का चांद

अरब देशों में 20 अप्रैल को ईद का चांद दिखने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में 21 अप्रैल को इन देशों में ईद मनाई जा सकती है।

Web sitesi için Hava Tahmini widget