झुंझुनूं-खेतड़ी(शिमला) : नूतन वर्ष स्नेह -मिलन व पंचांग वितरण समारोह आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

झुंझुनूं-खेतड़ी(शिमला) : श्री जलाराम बापा ज्योतिष संस्थान ( रजि.) शिमला में हिंदू नव वर्ष पर संस्था केअध्यक्ष ज्योतिषाचार्य अभिमन्यु पाराशर के मार्गदर्शन मे पंचांग वितरित किए गए. समारोह के मुख्य अतिथि डॉ अंबिकादत्त कौशिक प्रदेश अध्यक्ष संपूर्ण ब्राह्मण महासभा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. पवन शर्मा मांदी ने की. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य पं. ओम प्रकाश शर्मा, पं. आशीष आत्रये खेतड़ी, डॉ ताराचंद शर्मा सहायक विकास अधिकारी. पं. गोविंद राम शर्मा, रामानन्द शर्मा, पं. सुभाष शर्मा, पं. इंद्रजीत शर्मा थे.सर्वप्रथम परशुराम भगवान की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। पं. आशीष आत्रेय ने नववर्ष का पंचांग पढ़कर सुनाया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अंबिकादत्त कौशिक ने पंचांग की महत्ता पर प्रकाश डाला. तथा उन्होंने गीता पाठ का महत्व बताया। पं. पवन शर्मा मांदी ने गायत्री मंत्र की महत्ता पर प्रकाश डाला, तथा बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की अपील की. तथा संस्कारों के बारे में नई पीढ़ी को प्रेरित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य अभिमन्यु पाराशर ने कहां की हिंदू नव वर्ष में विक्रम संवत के राजा बुध और मंत्री शुक्र होंगे। दोनों ग्रह मिलकर इस हिंदू नव वर्ष को सुखद और शुभ फलदाई बना रहे हैं।

इस वर्ष शिल्पकार, लेखक, गणित, बैंकिंग, कला और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा. तथा तेज वर्षा और चक्रवात जैसी स्थितियां बनेगी साथ ही इस संवत में महिलाओं का प्रभाव बढ़ेगा, वो अच्छी उपलब्धि हासिल करेगी. तथा महंगाई अर्थव्यवस्था, राजनीति में परिवर्तन होंगे.समारोह को कैलाश भार्गव पंडित गोविंदराम शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर ओम प्रकाश शर्मा, पं. सुधीर शर्मा, पं. रतिराम शर्मा, पं. मदन शर्मा, पं. देवेंद्र शर्मा, भारत कौशिक, सतीश चंद्र शर्मा यश शर्मा, आर्यन शर्मा, दक्ष पाराशर, आदि उपस्थित थे. इस अवसर पर 21 ब्राह्मणों को पंचांग वितरण किए गए।

>
Brasilia
31 Mar
27°C
1 Abr
27°C
2 Abr
27°C
3 Abr
27°C
4 Abr
24°C
5 Abr
24°C
6 Abr
25°C
>
Brasilia
31 Mar
27°C
1 Abr
27°C
2 Abr
27°C
3 Abr
27°C
4 Abr
24°C
5 Abr
24°C
6 Abr
25°C
Light
Dark