झुंझुनूं : भाजपा जनाक्रोश महाघेराव को लेकर झुंझुनू विधानसभा की बैठक संपन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जन आक्रोश महाघेराव को लेकर विधानसभा झुंझुनूं की एक बैठक स्थानीय चूरू रोड स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित की गई। जनाक्रोश महाघेराव के विधानसभा संयोजक सुनील लांबा ने 5 अप्रैल को नाकारा निकम्मी कांग्रेस सरकार कि गलत नियति भ्रष्टाचार के खिलाफ होने वाले जनाक्रोश महाघेराव को लेकर आयोजित बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। लांबा ने बताया कि महाघेराव में विधानसभा के पांचों मंडलों से लगभग 25000 कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के घेराव में भाग लेंगे, जिसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया करेंगे। राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया ने कहा कि राजस्थान की त्रस्त जनता की आवाज को मुखर करने व नाकारा कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने हेतु जनाक्रोश महा घेराव कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट का घेराव किया जावेगा।

इस मौके पर पूर्व उप जिला प्रमुख बनवारी लाल सैनी, भाजपा जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, राजेंद्र भांभू, नगर मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा, विनोद झाझरिया, इंद्राज सैनी, राजू मारिकसर, वरिष्ठ पार्षद बुधराम सैनी, नगर मंत्री मंजू सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष असगर अली पहाड़ियान, झुंझुनू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भादर मल स्वामी, कुलोद मंडल अध्यक्ष सतीश खीचड़, बगड़ नगर महामंत्री नरेश शर्मा, प्रकाश खाजपुरिया, सत्यवीर सिंह कच्छावा, नरेंद्र सिंह शेखावत, चनाना सरपंच चरण सिंह, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप मीणा, मनदीप, सुमेर सिंह सैनी, नगर मंडल महामंत्री विजेंद्र हटवाल, दिलीप सैनी, रवि लांबा, नगर उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, महेंद्र सोनी, ललित जोशी, नगर मंत्री जगदीश गोस्वामी, झुंझुनू ग्रामीण मंडल महामंत्री विजेंद्र सिंह इंडाली, संजय बुडानिया निजामपुरा, कपिल सैनी, मुकेश शर्मा बुलढाणा, युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष नंदलाल सैनी सहित बड़ी संख्या में विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Columbus
4°C
Broken cloud sky
4 m/s
43%
766 mmHg
15:00
4°C
16:00
5°C
17:00
5°C
18:00
5°C
19:00
4°C
20:00
3°C
21:00
2°C
22:00
1°C
23:00
0°C
00:00
0°C
01:00
-1°C
02:00
-2°C
03:00
-2°C
04:00
-2°C
05:00
-2°C
06:00
-3°C
07:00
-3°C
08:00
-2°C
09:00
0°C
10:00
3°C
11:00
5°C
12:00
6°C
13:00
7°C
14:00
9°C
15:00
8°C
16:00
8°C
17:00
8°C
18:00
8°C
19:00
7°C
20:00
7°C
21:00
6°C
22:00
6°C
23:00
6°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark