झुंझुनूं : भाजपा ने झुंझुनू में किया राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण का वचन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार झुंझुनू शहर मंडल के नगर परिषद शक्ति केंद्र पर महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण वाचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय अंबेडकर भवन सभागार में नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रपति अभिभाषण वाचन कार्यक्रम में कार्यक्रम के जिला संयोजक प्यारेलाल ढूकिया ने कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण देश की सोच और विकास की गति का परिचायक तथा संसदीय प्रक्रिया का अहम हिस्सा माना गया है। नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण में पिछले 9 वर्ष में भारत देश की विश्व में विकासशील छवि तथा संपूर्ण विश्व को दिशा देने की क्षमता को अंकित किया गया है। इस मौके पर पूर्व उप जिला प्रमुख बनवारी लाल सैनी, जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, राजेंद्र भांभू, सुनील लांबा भी मंच पर उपस्थित थे। नगर महामंत्री दिलीप सैनी ने राष्ट्रपति अभिभाषण का वाचन किया। नगर महामंत्री विजेंद्र हटवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।

इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार जेवरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष असगर अली पहाड़ियान, बुधराम सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सहल, नगर महामंत्री रवि लांबा, नगर उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, महेंद्र सोनी, ललित जोशी, नगर मंत्री जगदीश गोस्वामी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह शेखावत, शिक्षाविद नरेंद्र शर्मा, संदीप सोनी, युवा मोर्चा शहर उपाध्यक्ष नंदलाल सैनी, विजय चावला, चंद्र प्रकाश जोशी, हरिकिशन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

>
Brasilia
31 Mar
27°C
1 Abr
27°C
2 Abr
27°C
3 Abr
27°C
4 Abr
24°C
5 Abr
24°C
6 Abr
25°C
>
Brasilia
31 Mar
27°C
1 Abr
27°C
2 Abr
27°C
3 Abr
27°C
4 Abr
24°C
5 Abr
24°C
6 Abr
25°C
Light
Dark