झुंझुनूं-खेतड़ी : भाजपा की जन आक्रोश रैली को लेकर बैठक:तैयारियों पर हुई चर्चा, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ीनगर की गुर्जर धर्मशाला में रविवार को जिला मुख्यालय पर 3 अप्रैल को होने वाली जन आक्रोश रैली की तैयारियां के लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, विशिष्ट अतिथि उपजिला प्रमुख सतवीर गुर्जर, शेर सिंह निर्वाण, पूनम गुर्जर थे। जबकि अध्यक्षता इंजी धर्मपाल गुर्जर ने की।

कांग्रेस सरकार पर जमकर साधा निशाना

बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री राजेश दहिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में हर तरफ अराजकता बढ़ी है। रीट के पेपर लीक हुए और दलितों पर अत्याचार, कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है। सरकार की नीतियों से किसान वर्ग भी काफी परेशान हो चुका हैं। अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए मुख्यमंत्री बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे है, लेकिन यह घोषणाएं लागू ही नहीं होंगी। जब तक यह घोषणाएं धरातल पर आएंगी तब तक प्रदेश में इनकी सरकार भी नहीं रहेगी। इसलिए कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर जनता में आक्रोश है। जिसके लिए आगामी तीन अप्रैल को जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आक्रोश रैली के माध्यम से आक्रोश व्यक्त किया जाएगा।

भाजपा की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।
भाजपा की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।

भाजपा के बड़े नेता आएंगे रैली में

भाजपा की जन आक्रोश रैली में प्रदेश के बड़े नेता भी आएंगे। धर्मपाल गुर्जर ने कहा प्रदेश सरकार ने जनता से झूठे वादे कर आमजन को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। लेकिन जनता हकीकत सामने लाकर रहेगी। प्रदेश के युवाओं के साथ सरकार ने खिलवाड़ किया है। जिसके चलते आज युवा बेरोजगार होकर सड़कों पर आ गया है। बार-बार भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने से युवाओं के सपने टूट गए और सरकार की ओर से पेपर लीक रोकने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहे हैं।

कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

भाजपा की ओर से निकाली जाने वाली जन आक्रोश रैली के लिए सभी मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर शेर सिंह निर्वाण, गजानंद कुमावत, प्रभु राजोता, विजेंद्र सैनी, महिपाल दोराता, रामसिंह अधाना, सत्यवीर चिरानी, संतू खटाना, विजनेस बेसराड़ा, महेन्द्र छावड़ी, कैलाश दुधवा, छाजू राम अधाना, महेंद्र पदेवा, शीशराम पहलवान, रामस्वरूप, सुवाराम, सूबेदार जयराम, सूबेदार गिरधारी लाल भार्गव, प्रकाश सिराधना, कैप्टन रामनिवास, जयदीप फागना, धर्मा पहलवान समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Web sitesi için Hava Tahmini widget