झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में धूमधाम से मनाया शीतलाष्टमी का पर्व:महिलाओं ने माता को लगाया ठंडे पकवानों का भोग, सुबह से ही मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में बुधवार को शीतला अष्टमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। शीतला अष्टमी के पावन अवसर पर हर जगह शीतला माता के मंदिर में ठंडे पकवान का भोग लगाकर महिलाओं ने माता की पूजा अर्चना की।

खेतड़ी के ऐतिहासिक भोपालगढ़ स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने शीतला माता के मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। कस्बे में सैकड़ों वर्ष पुराने भोपालगढ़ स्थित मंदिर की पौराणिक मान्यता है कि यहां के राजा बाकायदा हाथी के साथ गाजे-बाजे की धुन पर शीतला माता के दर्शन करते थे। वहीं कछुए की पुरानी जेल के पास शीतला माता मंदिर में रात्रि 12:00 बजे के बाद से ही शीतला माता के मंदिर में लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली और सुबह तक महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

शीतला अष्टमी पर सुबह से ही मंदिरों के बाहर लगी महिलाओं की लंबी कतार
शीतला अष्टमी पर सुबह से ही मंदिरों के बाहर लगी महिलाओं की लंबी कतार

मंदिर में माता के ठंडे पकवानों का लगाया व भोग ,चावल ,बाजरा एवं राबड़ी के साथ ठंडी रोटी का चढ़ाया गया। माता को प्रसाद आज शीतला अष्टमी के दिन बासेडा का पर्व महिलाओं द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा है और माता शीतला के मंदिरों में महिलाओं की अल सुबह ही भीड़ लगने चालू हो गई। माता के ठंडे पानी के छींटे आंखों पर लगाकर माता से सुख समृद्धि की कामना की गई।

व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने बताया कि इस साल माता के मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ रही है और शीतला माता का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सिंघाना के पिठौला मौहल्ला स्थित शीतला माता के मंदिर में महिलाओं ने माता के ठंडे पकवानों का भोग लगाकर खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर कमेटी की ओर से मेले का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं व बच्चों ने मेले का लुफ्त उठाया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान पार्षद निर्मला शास्त्री, पार्षद रीमा शाह, सुमन, बबीता, संपत, सुशीला, बिरला, विद्या देवी, अनामिका, सुनीता, लक्ष्मी देवी, बाला देवी, कांता देवी, प्रभाती, पतासी, चंपा देवी, शर्मिला, नेहा दाधीच, कृष्णा, अंतिमा, नेहा, ज्योति सहित अनेक महिलाएं मौजूद थी।

Columbus
1°C
Clear sky
2.5 m/s
79%
766 mmHg
03:00
1°C
04:00
0°C
05:00
0°C
06:00
-1°C
07:00
-1°C
08:00
0°C
09:00
2°C
10:00
5°C
11:00
7°C
12:00
8°C
13:00
9°C
14:00
10°C
15:00
10°C
16:00
10°C
17:00
10°C
18:00
10°C
19:00
9°C
20:00
8°C
21:00
7°C
22:00
6°C
23:00
5°C
00:00
4°C
01:00
3°C
02:00
2°C
03:00
2°C
04:00
1°C
05:00
1°C
06:00
1°C
07:00
1°C
08:00
2°C
09:00
5°C
10:00
7°C
11:00
10°C
12:00
11°C
13:00
12°C
14:00
13°C
15:00
13°C
16:00
14°C
17:00
14°C
18:00
14°C
19:00
13°C
20:00
12°C
21:00
11°C
22:00
10°C
23:00
9°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark