झुंझुनूं-खेतड़ी : सावित्रीबाई फुले की मनाई पूण्यतिथि, अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष गीता देवी ने की

झुंझुनूं-खेतड़ी :  वार्ड नंबर तीन में शुक्रवार को सावित्रीबाई फुले की पुण्य तिथि मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष गीता देवी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष लीलाधर सैनी, डा. महेंद्र सैनी, मोहम्मद हारून, राजेंद्र प्रसाद, अनिल, अमित सैनी मौजूद थे। गीता देवी ने संबोधित करते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले सिर्फ एक समाज सुधारक ही नहीं बल्कि एक दार्शनिक और कवि भी थीं। उनकी कविताएं ज्यादातर प्रकृति, शिक्षा और जाति व्यवस्था पर आधारित होती थीं।

लीलाधर सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले ने देश में पहला लड़कियों के लिए स्कूल खोला था। देश की पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारिका सावित्रीबाई फुले ने गर्ल्स एजुकेशन के अलावा महिलाओं की स्थिति बेहतर करने के लिए कई अन्य कदम उठाए थे।

डा. महेंद्र सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले बाल विवाह और सती प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने विधवाओं के लिए एक आश्रम खोला था। विधवाओं के अलावा वह निराश्रित महिलाओं, बाल विधवा बच्चियों और परिवार से त्यागी गई महिलाओं को भी शरण देती थी। वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के बताएं हुए मार्ग  पर चलने की अपील की।

इस मौके पर खालीद हुसैन, कन्हैया सिंधी, राधेश्याम सैनी, रामनिवास सैनी, राजेश सांखला, ज्योति देवी, अमरी देवी, नानची देवी, लक्ष्मी देवी, संतरा देवी, अर्चना देवी, दुर्गेश देवी, बिमला देवी आदि ने सावित्रीबाई फुले के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांली दी।

Kotka
13°C
Selkeää
3.5 m/s
49%
770 mmHg
17:00
13°C
18:00
12°C
19:00
11°C
20:00
9°C
21:00
7°C
22:00
6°C
23:00
5°C
00:00
5°C
01:00
5°C
02:00
4°C
03:00
4°C
04:00
3°C
05:00
3°C
06:00
3°C
07:00
3°C
08:00
3°C
09:00
5°C
10:00
7°C
11:00
9°C
12:00
11°C
13:00
13°C
14:00
14°C
15:00
15°C
16:00
15°C
17:00
15°C
18:00
15°C
19:00
14°C
20:00
13°C
21:00
11°C
22:00
9°C
23:00
9°C
Weather for the Following Location: Kotka map, Finland
Light
Dark