झुंझुनूं : होली स्नेह सम्मेलन एवं मनोरंजक कार्यक्रम 7 मार्च को

जनमानस शेखावाटी संवाददाता नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : अग्रवाल समाज समिति झुंझुनू कार्यकारिणी की सभा का आयोजन 11 फरवरी शनिवार रात्रि 7:00 बजे अग्रसेन भवन झुंझुनू में समिति अध्यक्ष संपत चुडैला वाला की अध्यक्षता में किया गया। कार्यवाहक मंत्री शिवचरण हलवाई ने गत सभा की कार्यवाही पढ़कर सुनाई जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। सभा में हर वर्ष धुंलंडी के दिवस आयोजित होने वाले होली स्नेह सम्मेलन एवं अग्र प्रसाद का आयोजन 7 मार्च को किया जाना तय हुआ। जिसका संयोजक रघुनाथ पौद्धार को बनाया गया। इस अवसर पर मनोरंजक कार्यक्रम “सब खेलो सब जीतो” का संचालन किए जाने हेतु आशुतोष मोदी को नियुक्त किया गया। सभा में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम के लिए प्रायोजक शिवकुमार जालान की स्वीकृति पर सभी ने हर्ष ध्वनि से जालान परिवार का स्वागत किया।

आगामी वर्ष की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 26 मार्च रविवार अपराहन 4:00 बजे का समय अग्रसेन भवन झुंझुनू का सर्वसम्मति से तय हुआ जिसके लिए चुनाव अधिकारी डॉ. दिलीप मोदी को नियुक्त किया गया।

सभा में समिति अध्यक्ष संपत चुडैलावाला, कार्यवाहक मंत्री शिवचरण हलवाई, गणेश हलवाई चिडावावाला, नारायण जालान, रघुनाथ पोद्दार, अनिल केजडीवाल, विपिन राणासरिया, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, अजीत राणासरिया, आशीष तुलस्यान, डॉ दिलीप मोदी, विनोद सिंघानिया, आशुतोष मोदी, अशोक तुलस्यान, श्याम सुंदर अग्रवाल टमकोरिया, अशोक केडिया एवं जुगल मोदी सहित अन्य जन उपस्थित थे।

Lublin
13°C
Przewaga chmur
5.6 m/s
62%
766 mmHg
13:00
13°C
14:00
13°C
15:00
12°C
16:00
12°C
17:00
10°C
18:00
10°C
19:00
9°C
20:00
8°C
21:00
8°C
22:00
8°C
23:00
8°C
00:00
8°C
01:00
8°C
02:00
7°C
03:00
7°C
04:00
7°C
05:00
7°C
06:00
6°C
07:00
7°C
08:00
8°C
09:00
9°C
10:00
10°C
11:00
12°C
12:00
13°C
13:00
14°C
14:00
15°C
15:00
15°C
16:00
15°C
17:00
15°C
18:00
14°C
19:00
12°C
20:00
10°C
21:00
9°C
22:00
9°C
23:00
8°C
Weather for the Following Location: Lublin, Polen
Light
Dark