झुंझुनूं-पिलानी : नरहड़ दरगाह पर कलेक्टर ने की जियारत:चादर चढ़ाकर की अमन-चैन व भाईचारे की दुआ, खेतों में पहुंचकर जानी किसानों की पीड़ा

झुंझुनूं-पिलानी : जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी आज जियारत के लिए नरहड़ दरगाह पहुंचे। जिला कलेक्टर का दरगाह के वरिष्ठ खादिम हाजी अजीज पठान ने दस्तारबंदी कर उनका इस्तकबाल किया।

कौमी एकता की मिसाल हाजिब शक्करबार शाह की 750 साल पुरानी दरगाह में जियारत के दौरान जिला कलेक्टर ने चादर चढ़ाई तथा मन्नत की तांती बांध कर देश में अमन-चैन व भाईचारे की दुआ की। बाद में दरगाह सेवा फाउंडेशन के निदेशक शाहिद पठान तथा दरगाह प्रबंधन के द्वारा जिला कलेक्टर को दरगाह का अवलोकन भी करवाया गया। इस दौरान चिड़ावा एसडीएम संदीप चौधरी, तहसीलदार कमलदीप भी साथ मौजूद रहे।

जिला कलेक्टर के नरहड़ दरगाह दौरे के दौरान पूर्व चेयरमैन लतीफ पठान, सचिव उस्मान पठान, शमीम पठान, रफिक पीरजी, वाजिद जाफरी, सिराज मैनेजर, सहायक मनैजर कल्लू पीरजी, जावेद, अकरम पठान, उप सरपंच महेंद्र किठानिया सहित अन्य गणमान्यजन भी मौजूद रहे।

नरहड़ दरगाह के दौरे पर आए जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी शीत लहर व पाले से फसलों को हुए नुकसान का जायजा भी लिया। जिला कलेक्टर क्षेत्र के लालपुर, मंड्रेला, धरतरवाला, नरहड़ व देवरोड़ पंचायत के गांवों में शीत लहर व पाले से हुए फसलों के नुकसान का जायजा लेने पंहुचे तथा उन्होंने स्वयं खेतों के अंदर जाकर किसानों से मुलाकात की और फसल के खराबे की जानकारी प्राप्त की। जिला कलक्टर ने किसानों से कहा कि उनके क्षेत्र में होने वाली विशेष गिरदावरी में वे अपनी सम्पूर्ण यथा स्थिति का उल्लेख करवाएं, ताकि राज्य सरकार से उन्हें उचित मुआवजा मिल सके।

Columbus
9°C
Cloudy sky
2.5 m/s
77%
766 mmHg
04:00
9°C
05:00
9°C
06:00
9°C
07:00
9°C
08:00
8°C
09:00
9°C
10:00
10°C
11:00
13°C
12:00
15°C
13:00
15°C
14:00
15°C
15:00
16°C
16:00
18°C
17:00
21°C
18:00
22°C
19:00
21°C
20:00
20°C
21:00
18°C
22:00
17°C
23:00
17°C
00:00
17°C
01:00
16°C
02:00
15°C
03:00
15°C
04:00
15°C
05:00
15°C
06:00
16°C
07:00
16°C
08:00
15°C
09:00
16°C
10:00
17°C
11:00
17°C
12:00
18°C
13:00
19°C
14:00
20°C
15:00
22°C
16:00
22°C
17:00
22°C
18:00
21°C
19:00
20°C
20:00
18°C
21:00
17°C
22:00
16°C
23:00
16°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark