झुंझुनूं : झुंझुनूं विधानसभा नव मतदाता अभियान भाजपा की कार्यशाला संपन्न

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में आयोजित नवम मतदाता अभियान के अंतर्गत झुंझुनूं विधानसभा की कार्यशाला चूरू रोड स्थित अंबेडकर भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने कहा कि नव मतदाता अभियान तीन चरणों में पूर्ण होगा जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में कार्यकर्ता विधानसभा के सार्वजनिक स्थल देवस्थान आदि पर जाकर नव मतदाताओं से संपर्क कर उनका सम्मान करेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्हें बताएंगे इसके पश्चात द्वितीय चरण में विद्यालयों महाविद्यालयों में जाकर युवाओं से संपर्क कर नव मतदाता अभियान को पूर्ण करेंगे वह अंतिम तृतीय चरण में विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर घर घर जाकर नव मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें पहली बार वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे।

सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सकारात्मक रूप से लोगों के मध्य जाकर मतदाताओं से मिलेंगे व उनका उत्साहवर्धन कर सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि नव मतदाता के मन में पहली बार वोट डालने का एक अलग ही उत्साह होता है, उनसे मिलकर पहली बार वोट के लिए प्रेरित कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है। इनके अलावा विधानसभा के नव मतदाता अभियान संयोजक ललित जोशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बगड़, रामनिरंजन पुरोहित, बगड़ नगरपालिका के चेयरमैन गोविंद सिंह राठौड़ व महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष विमला चौधरी भी अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन शहर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने किया जबकि धन्यवाद अभियान संयोजक ललित जोशी ने दिया। इनके अलावा वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश जीनगर ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह काली पहाड़ी, झुंझुनू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भादर मल स्वामी, कुलोद मंडल अध्यक्ष सतीश खीचड़, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह शेखावत, नगर मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी, रामनिवास सैनी, ताराचंद सैनी, नगर मंत्री चंद्र प्रकाश शुक्ला, जगदीश गोस्वामी, विनोद जांगिड़, कैलाश कुमावत, पार्षद विजय कुमार सैनी, एससी मोर्चा जिला महामंत्री विजय चावला,  ममता शर्मा, गायत्री पुजारी, अरुणा सिहाग, राकेश सहल ,चंद्रप्रकाश जोशी, हरी किशन शुक्ला, राम सैनी ,शक्ति केंद्र संयोजक नरेंद्र शर्मा, आईटी प्रमुख सौरभ सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष खलील सिलावट, नरेश शर्मा बगड़, लीलाधर पुरोहित, श्रीराम गुरी, झुंझुनू ग्रामीण संयोजक विजेंद्र सिंह शेखावत, सुल्ताना मंडल संयोजक रूद्र प्रताप सिंह,सह संयोजक विकास सिंह ,झुंझुनू शहर संयोजक दिलीप सैनी, कुलोद मंडल संयोजक हर लाल डांगी, बगड़ मंडल संयोजक रोशन स्वामी, सह संयोजक सुदर्शन चोमाल, मनीष कुमार ,नंद लाल सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Columbus
10°C
Cloudy sky
6.8 m/s
42%
762 mmHg
17:00
10°C
18:00
9°C
19:00
9°C
20:00
7°C
21:00
6°C
22:00
5°C
23:00
4°C
00:00
2°C
01:00
2°C
02:00
1°C
03:00
-1°C
04:00
-1°C
05:00
-2°C
06:00
-2°C
07:00
-3°C
08:00
-2°C
09:00
-1°C
10:00
2°C
11:00
5°C
12:00
7°C
13:00
8°C
14:00
9°C
15:00
10°C
16:00
10°C
17:00
10°C
18:00
9°C
19:00
8°C
20:00
6°C
21:00
5°C
22:00
4°C
23:00
2°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark