झुंझुनूं : कथा में श्री कृष्ण जन्म पर नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जैसे जयकारों से परिसर गूंज उठा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं :  पंचदेव मंदिर के सामने स्थित मोदी हाउस पर श्रीमती बिमला देवी रिद्धकरण मोदी परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा में चौथे दिवस मगंलवार को कथावाचक परम श्रद्धेय भागवत मर्मज्ञ परम पूज्य स्वामी श्री हरि शरण जी महाराज ने भागवत कथा श्रीमद् भागवत कथा में व्यास पीठ से कथावाचक श्री हरि शरण जी महाराज ने अपनी सुमधुर चिर परिचित शैली में कथा का रसपान श्रोता भक्तों को करवाते हुए चतुर्थ दिवस मगंलवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण की जन्म की कथा का जीवंत प्रस्तुतीकरण पात्रों के साथ किया गया। जिसका श्रद्धालु भक्तों, दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। वसुदेव के पात्र ने पीत वस्त्र धारण किए हुए बाल श्री कृष्ण की अपनी टोकरी में रखकर कथा स्थल पहुंचे। जब बालक कृष्ण को सुसज्जित टोकरी में जैसे ही उठाया दर्शक भक्त उठकर नाचने लगे। कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर भगवान को माखन मिश्री का भोग लगाया। साथ ही मंगल गीत गाकर नृत्य भी किया बधाई गीत गाए गए और नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, जैसे जयकारों से परिसर गूंज उठा। व्यासपीठ से महाराज श्री ने कहा कि कलियुग में कल्याण व भगवत चरणों को प्राप्त करने का साधन एक भाव हरि नाम है। उन्होंने बताया कि हमें भगवान से भक्ति के अतिरिक्त और कुछ नहीं मांगना चाहिए। इसके अलावा कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कैसे हुआ और जन्म के बारे में श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से विस्तृत वृत्तांत बताया।कथा में वामन अवतार की कथा एवं जीवंन्त झांकी भी सजायी गयी।

कथा के मध्य महाराज श्री के कर्णप्रिय भजनों पर श्रोता भक्त मंत्र मुग्ध हुए बिना नही रह सके। कथा से पूर्व भागवत कथा ग्रन्थ का पूजन मोदी परिवार के प्रमोद मोदी एवं प्रदीप मोदी सहित परिवारजन ने विधि विधान के साथ किया। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 14 से 20 जनवरी तक किया जा रहा है जिसका समय अपरान्ह 1 बजे से सायं 5 बजे तक का रखा गया है।

इस अवसर पर आयोजक मोदी परिवार से बिमला देवी रिद्धकरण मोदी, प्रमोद एवं प्रदीप मोदी, अनिल मोदी, सुरेश मोदी, आनंद मोदी, अमन मोदी, नरेंद्र मोदी, अशोक मोदी सहित अन्य परिवार जन, श्रीकांत पंसारी, नितिन नारनौली, रुपेश तुलस्यान, शशिकांत पंसारी, कुंदन सिगंडोदिया, रधुनाथ पौद्वार, परमेश्वर हलवाई, अशोक केडिया, प्रदीप पाटोदिया, कैलाशचन्द्र सिंघानिया, डॉ.डी.एन.तुलस्यान, सम्पत्त चुडैलावाला, ताराचंद भौडकीवाला, महेश मोदी, अनिल खंडेलिया, संजय नांगलिया, सुरेंद्र अग्रवाल, अशोक गोटेवाला, कालुराम तुलस्यान, आशिष श्रीमोहन तुलस्यान, निर्मल मोदी एवं महेंद्र तुलस्यान सहित बडी संख्या मे अन्यजन उपस्थित थे।

>
Pozega
26 ožu.
15°C
27 ožu.
11°C
28 ožu.
10°C
29 ožu.
13°C
30 ožu.
11°C
31 ožu.
8°C
1 tra.
15°C
>
Pozega
26 ožu.
15°C
27 ožu.
11°C
28 ožu.
10°C
29 ožu.
13°C
30 ožu.
11°C
31 ožu.
8°C
1 tra.
15°C
Weather for the Following Location: Pozega map, Croatia
Light
Dark