झुंझुनूं : श्री गोपाल गौशाला में मकर संक्रांति पर गौ सेवार्थ दिवस मनाया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : श्री गोपाल गौशाला में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर शनिवार को गौ भक्तों के लिए गौ सेवार्थ दिवस मनाया गया जिसमें गौ सेवार्थ हेतु गौ दान, गायों के लिए ब्रह्मपुरी (गाय रसोई), तुला दान, गाय गोद की विशेष व्यवस्था की गई। प्रात: 5 बजे से सांय 6 बजे तक हवन यज्ञ किया गया। गौ माता की पूजा के लिए सप्त धेनु गौ परिक्रमा व नन्दी परिक्रमा की व्यवस्था का भी गौभक्तो ने धार्मिक लाभ उठाया। प्रातः: से ही गौभक्तो का आवागमन गौशाला में शुरू हो गया था जो कि देर शाम तक निर्बाध रूप से चलता रहा। गौ भक्तों ने गौशाला में गौ माता के दर्शन लाभ लेकर परिसर में स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की, हवन में आहुतियां दी एंव परिक्रमा कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

साथ ही श्री गोपाल गौशाला द्वारा संचालित बगड रोड स्थित नंदीशाला में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नन्दी देवो की सेवा मीठा दलिया, हरी सब्जी, नन्दी चुरी एवं नन्दी लड्डू इत्यादि नंदी भक्तों द्वारा की गयी।

इस अवसर पर गौशाला के अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया एवं सचिव नेमी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार तुलस्यान, नरोत्तम लाल राणासरिया, ताराचंद गुप्ता, भौडकीवाला, पवन गाडिया, चण्डी प्रसाद टीबड़ा, प्रदीप पाटोदिया, राजेश ढेढिया, सुमित क्यामसरिया, पुनीत क्यामसरिया, नीटू केडिया, शशिकान्त पंसारी, शिवचरण हलवाई, अशोक तुलस्यान, कालूराम तुलस्यान, इन्द्रचन्द तुलस्यान, महावीर प्रसाद भीमसरिया, सुभाष पंसारी, सुरेन्द्र अग्रवाल, संजु राणासरिया, सम्पत्त चुडेलावाला, अरुण जालान, नारायण जालान, शिवकुमार जालान, अंजनी जालान, सीताराम केडिया, विनोद केडिया सहित शहर के गौ भक्त मौजूद थे।

Web sitesi için Hava Tahmini widget