झुंझुनूं-बुहाना : रिटायर फौजी के घर को चोरों ने बनाया निशाना:घरेलू सामान सहित 50 लाख के जेवरात चोरी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अजय कुमार

झुंझुनूं-बुहाना : बुहाना थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में शुक्रवार की रात को चोरों ने रिटायर फौजी के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरों ने करीब 50 लाख के जेवरात ले गए। जानकारी अनुसार जगबीर पुत्र लालमनराम जाट निवासी जैतपुर ने बताया कि वह और उसकी पत्नी टिड्डो देवी दोनों रात दस बजे खाना खाकर बैठक में सो गया थे। रात को पीछे के रास्ते से अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर गए। घर का सारा सामान बिखेर दिया और करीब पचास लाख रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए।

रिटायर्ड फौजी जगबीर ने बताया कि उसके दो बेटे है, दोनों फौज में सेवा दे रहे हैं। एक बड़ा बेटा अमित एयरफोर्स में तथा कर्मवीर आर्मी में सेवारत है। वहीं पुत्रवधू प्रियंका नीमकाथाना में स्टाफ नर्स है। टिड्डो देवी ने बताया कि उनके घर पर करीब दो साल पहले भी इसी तरह घटना करने के लिए दो -तीन युवक रात को आए थे, लेकिन उस दिन आंख खुल जाने के कारण वारदात को अंजाम नहीं दे पाए तथा वह फरार हो गए।चोरों रात को मौका पाकर चोरी करने में कामयाब हो गए। दोनों बेटों के पुत्र के कुआं पूजन कार्यक्रम में भी गहने बनाए थे। चिड़ावा से एक साल पहले साढ़े पांच लाख रुपए की जेवरात तथा कुछ महीने पहले ही डेढ़ लाख हजार रुपए की जेवरात बनवाए थे। जो कि इसी कमरे में रखे हुए थे।

सूचना पर बुहाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया है। थानाधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा वारदात के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Web sitesi için Hava Tahmini widget