झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक हुआ घायल:खेत पर जा रहा था पैदल,गंभीर घायल को झुंझुनू किया रेफर

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के रंवा के पास रविवार सुबह खेत में पैदल जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दौरान युवक गंभीर हो गया। आसपास के लोगों ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे डॉक्टरों ने उसे झुंझुनू रेफर कर दिया।

सुबह अपने खेत पर जा रहा था युवक

जानकारी के अनुसार दुधवा निवासी चेतराम (40) पुत्र लीलाधर गुर्जर सुबह पैदल ही सड़क किनारे अपने खेत में जा रहा था। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चेतराम खेत के चारों ओर लगी तारबंदी में गिरने से घायल हो गया। इसी दौरान आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसे देखा तो चेतराम लहूलुहान अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने हादसे में घायल होने की सूचना एंबुलेंस को दी। जिसके बाद उसे एंबुलेंस की मदद से सिंघाना के राजकीय अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हालत गंभीर होने पर झुंझुनू रेफर कर दिया गया।

डॉ. धर्मेद्र सैनी ने बताया कि घायल चेतराम कि किसी वाहन से टक्कर लगने से घायल हो गया। इस दौरान उसके दोनों कान व अंगूठे में चोट लगी हुई है। घटना की सूचना पर सिंघाना थाना के प्रशिक्षु एसआई उमराव सिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी जुटाई।

बता दें कि हादसे में घायल चेतराम अविवाहित था तथा वह खेती बाड़ी करता है। घटना की सूचना पर घायल के परिजन भी सिंघाना के राजकीय अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों को घटना की जानकारी जुटाई। परिजनों ने बताया कि चेतराम सुबह अपने खेत में जाने की कहकर गया था। इस दौरान उन्हें फोन के जरिए घायल होने की सूचना मिली।

एसआई उमराव सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है तथा परिजनों की ओर से रिपोर्ट देने के बाद टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Columbus
18°C
Cloudy sky
3.1 m/s
73%
764 mmHg
13:00
18°C
14:00
18°C
15:00
19°C
16:00
20°C
17:00
19°C
18:00
19°C
19:00
18°C
20:00
17°C
21:00
16°C
22:00
16°C
23:00
16°C
00:00
16°C
01:00
16°C
02:00
15°C
03:00
15°C
04:00
14°C
05:00
14°C
06:00
14°C
07:00
14°C
08:00
14°C
09:00
15°C
10:00
16°C
11:00
17°C
12:00
17°C
13:00
18°C
14:00
20°C
15:00
20°C
16:00
21°C
17:00
21°C
18:00
21°C
19:00
21°C
20:00
20°C
21:00
18°C
22:00
17°C
23:00
16°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark