झुंझुनूं-खेतड़ी : अनियंत्रित बाइक फिसलने से दो युवक हुए घायल:किताब लेने के लिए आ रहे थे खेतड़ी, ट्रैक्टर को साइड देने के चक्कर में हुआ हादसा

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के बीलवा के पास बुधवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल जाने से दो युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनू रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार नंगली सलेदीसिंह निवासी प्रदीप (16) पुत्र भीम सिंह, प्रेम (18) पुत्र बहादुर सिंह सुबह करीब 10 बजे बाइक पर सवार होकर अपने गांव से पढ़ने की किताबें लेने के लिए खेतड़ी आ रहे थे। इसी दौरान जब वह बीलवा के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर को साइड देने का प्रयास किया तो उनकी बाइक सड़क से नीचे उतर गई और मिट्टी में बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से वह गिर गए। इस दौरान बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। हादसे में दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल लाया गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने दोनों युवकों के प्राथमिक उपचार के बाद प्रदीप के सिर में चोट गंभीर होने पर उसे झुंझुनू रेफर कर दिया गया।

हादसे में घायल प्रेम सिंह ने बताया कि उसके साथ बाइक पर सवार प्रदीप 10वीं कक्षा में पढ़ाई करता है, जबकि वह स्वयं बडाऊ के निजी कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र है। वह दोनों बाइक पर सवार होकर खेतड़ी मे पढ़ने के लिए किताबें लेने के लेने आए थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना पर खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी जुटाई। इस दौरान हुए हादसे में उनकी बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों को सूचित किया गया है।

>
Brasilia
30 Mar
26°C
31 Mar
27°C
1 Abr
26°C
2 Abr
25°C
3 Abr
26°C
4 Abr
27°C
5 Abr
27°C
>
Brasilia
30 Mar
26°C
31 Mar
27°C
1 Abr
26°C
2 Abr
25°C
3 Abr
26°C
4 Abr
27°C
5 Abr
27°C
Light
Dark