झुंझुनूं-बुहाना : राजस्थान मनरेगा मजदूर यूनियन खण्ड बुहाना मे पचायत समिती प्रागण मे बैठक हुई

झुंझुनूं-बुहाना : राजस्थान मनरेगा मजदूर यूनियन खण्ड बुहाना मे पचायत समिती प्रागण मे सिमा देबी की अध्यक्षता मे बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे राजस्थान मनरेगा मजदूर यूनियन के संयोजक कामरेड सुभाषचंद्र एडवोकेट ने कहा की मनरेगा मजदूरो को महगाई के हिसाब से मेहनताना नही मिल रहा, इसलिए मेहनताना पूरा मिलना चाहिए। कामरेड रामचंद्र कुलेरी अध्यक्ष आखिल भारतीय किसान महासभा ने कहा की मजदूरो के आन्दोलन से यह मनरेगा स्कीम लागू की गई हे, लेकिन सरकार के उच्च अधिकारी मजदूरी न देकर मनरेगा का उल्लंघन कर रहे हे। अगर मजदूरो को सही समय पर कार्य व मेहनताना नही मिलेगा तो आन्दोलन तेज किया जायेगा।

किसान नेता कामरेड ओमप्रकाश झारोडा ने कहा की किसान मजदूर को अपना भाईचारा बना कर इस शोषण कारी व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लडनी पडेगी। कामरेड हरिसिंह वेदी बडबर ने कहा की बिना आन्दोलन मजदूरो को कुछ नही मिलेगा। सभी वकताओ ने आन्दोलन पर जोर दिया। उसके बाद अपनी मुख्य मांगों का मांग पत्र मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम तहसीलदार साहब के माध्यम से भेजा।

मुख्य मांग :

  • मनरेगा मजदूरो को पुरा साल काम दो
  • मजदूरी 800रू प्रतिदिन दिया जाए
  • काम करने के ओजार व कार्य स्थल पर मेडिकल सुविधा व क्रेच वर्कर लगाई जाए
  • कार्य स्थल पर छाया व स्वच्छ पानी की व्यवस्था करवाई जाए।
  • मनरेगा मजदूरो को सामाजिक सुरक्षा लागू किया जाए।
  • मजदूरो को पुरी मजदूरी सरकार द्वारा घोषित हे वह दी जाए

आदि मांगों का मांग पत्र सोपा राजस्थान मनरेगा मजदूर यूनियन के धरना प्रदर्शन करते हुए तहसील मे मांग पत्र सोपा।

इस धरना प्रदर्शन मे रामकुमार प्रखंड आखिकाल भारतीय किसान सभा हेमराज, राजेश, विक्रम सिंह, सुरेश यादव बडबर, मुनेश देवी, मीना देवी, मनिता, मनोज शर्मा, सन्जू देवी, माया देवी, सोना देवी, शारदा आदि ने विचार व्यक्त किए ओर सैकड़ो मनरेगा मजदूर शामिल हुए।

Web sitesi için Hava Tahmini widget