उत्तर प्रदेश : लव मैरिज के बाद मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया, लेखपाल बनते ही पति को छोड़ फरार हुई रिचा

कहते है इंसान प्रेम में क्या कुछ नहीं कर लेता। अगर दोनों पार्टनर के बीच प्रेम सच्चा है तो वो आसमान की उन बुलंदियों को हासिल कर लेते हैं जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होती। लेकिन चोट तक लगती है जब ये प्रेम अपनी-अपनी काबिलियत के अनुसार बट जाता है। अभी लोगों के जहन से बहुचर्चित पीसीएस ज्योति मौर्या का मामला निकला भी नहीं था कि अब इससे जुड़ा एक मामला यूपी के झांसी से सामने आया है। जहां एक युवक अपनी पत्नी के लिए दर-दर भटक रहा। पति की मानें तो उसने लव मैरिज की थी और पत्नी को पढ़ाने के लिए उसने मजदूरी की, लेकिन पत्नी जब लेखपाल बन गई तो उसे छोड़कर चली गई। पत्नी के लिए वह पुलिस से लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा चुका है लेकिन उसे न्याय नहीं मिला है। वहीं जब इस बारे में लड़की से फोन पर बात की गई तो उसने कैमरे के सामने आने से इनकार करते हुए कहा कि उसकी कोई शादी नहीं हुई है।

 

पीड़ित शख्स नीरज विश्वकर्मा कारपेंटर का काम करता है। जो झांसी का रहने वाला है। लगभग 5 साल पहले झांसी के सत्यम कॉलोनी में रहने वाली रिचा सोनी से दोस्त के घर मुलाकात हुई थी। दोनों ने लगभग ढाई साल ओरछा मंदिर में जाकर शादी कर ली। जिसके बाद दोनों घर आ गए और हंसी-खुशी से रहने लगे। लड़की रिचा ने उसे बताया था कि वह आगे पढना चाहती है। जिसके बाद रिचा को पढ़ाने के लिए वह मजदूरी करने लगा। लेकिन जब रिचा का सरकारी नौकरी लेखपाल में चयन हो गया तो फिर उसके रुख बदल गए। लेखपाल के पद पर चयन होने के बाद वह उसे छोड़कर चली गई। तबसे लेकर अब तक वह लौटकर घर नहीं आई है।

 

नीरज का कहना है कि वह 18 जनवरी से परेशान हूं है। धर्मपत्नी रिचा सोनी, जोकि अब लेखपाल बन गई हैं। इसलिए मुझे छोड़कर चली गई हैं। जिस कारण मैं दर-दर भटक रहा हूं। मैं अपनी पत्नी के लिए हर जगह जा चुका हूं, लेकिन पत्नी नहीं मिल रही है। आज उसे लेखपाल का नियुक्ति पत्र मिलना था, जब इसकी जानकारी हुई तो मैं कलेक्ट्रेट आया हुआ था। उसे खोजने के लिए हर जगह देखा, लेकिन वह नहीं मिली। वह नियुक्ति पत्र लेकर चली गई। मैने इनके लिए हर कुछ किया।

Web sitesi için Hava Tahmini widget