उत्तर प्रदेश : कौन हैं योगी की पसंदीदा IPS रेणुका मिश्रा? जिनकी हुई DG पुलिस भर्ती बोर्ड के पद से विदाई !

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ तो योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई। समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने तो ये तक कह दिया कि जो सरकार एक पेपर सही से नहीं करा सकती वो जनता को क्या ही सुरक्षित रखेगी। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तत्काल ही एक्शन में आए और कार्रवाई के निर्देश देते हुए भर्ती परीक्षा रद्द कर दी। इसी क्रम में एक बार फिर पेपर लीक मामले में योगी सरकार ने कार्रवाई करते हुए यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की डीजी आईपीएस रेणुका मिश्रा को पद से हटाकर उनके स्थान पर डीजी विजिलेंस राजीव कृष्ण को भर्ती बोर्ड का अतिरिक्त चार्ज सौंप दिया है।

6 माह के अंदर दोबारा परीक्षा कराने के निर्देश
गौरतलब है कि 17 और 18 फरवरी 2024 को पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन प्रदेश भर में किया गया था। लेकिन पेपर लीक होने के चलते सीएम योगी ने परीक्षा रद्द कर दी और 6 माह के अंदर एक बार फिर परीक्षा कराने के निर्देश पुलिस भर्ती बोर्ड को दिया। तो चलिए अब आपको बताते है कौन है आईपीएस रेणुका मिश्रा जिन्हें पेपर लीक मामले में डीजी पद से हटा गया…

दरअसल, रेणुका मिश्रा 1990 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। जिन्हें प्रदेश की तेज दरार आईपीएस अधिकारियों में गिना जाता हैं। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का अध्यक्ष बनाए जाने से पहले वो डीजीपी बनने की रेस में थीं। सीनियारिटी के क्रम में 4 सीनियर आईपीएस अधिकारियों से पीछे रहने के कारण उनका मामला अटक गया था। जिसके बाद 2021 में उनका प्रमोशन डीजी रैंक पर कर दिया गया। साथ ही योगी सरकार ने उन्हें यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के डीजी पद की भी जिम्मेदारी सौंपी। बात अगर आईपीएस रेणुका मिश्रा की पढ़ाई की करें तो उन्होंने बीकॉम ऑनर्स से ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इकोनॉमिक्स के साथ एमए पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन की भी पढ़ाई की हुई है। यहीं नहीं रेणुका मिश्रा को राष्ट्रीय पुलिस पदक और भारतीय पुलिस पद से भी सम्मानित किया जा चुका है।

क्यों योगी सरकार ने पद से हटाया ?
दरअसल, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने तत्काल ही जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा था, लेकिन पुलिस भर्ती बोर्ड की इंटरनल असेसमेंट कमेटी अपनी रिपोर्ट अभी तक भी नहीं दे सकी। यहीं नहीं मामले में FIR दर्ज करने में भी लापरवाही बरती गई, जिस कारण आईपीएस रेणुका मिश्रा को पुलिस भर्ती बोर्ड के डीजी पद से हटा दिया गया।

Report By : HIMANSHU GARG

>
Pozega
29 ožu.
11°C
30 ožu.
14°C
31 ožu.
13°C
1 tra.
13°C
2 tra.
15°C
3 tra.
15°C
4 tra.
17°C
>
Pozega
29 ožu.
11°C
30 ožu.
14°C
31 ožu.
13°C
1 tra.
13°C
2 tra.
15°C
3 tra.
15°C
4 tra.
17°C
Weather for the Following Location: Pozega map, Croatia
Light
Dark