झुंझुनूं : भाजपा नेता बबलू चौधरी ने गांधी नगर स्थित निज निवास पर प्रेस वार्ता करते हुऐ जिला प्रशासन और मंत्री बिजेंद्र ओला पर माफी किस्म की जमीन पर गलत कागजात बनाकर कब्जे करने का आरोप लगाया हैं।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : बबलु चौधरी ने उक्त प्रेस वार्ता जिला प्रशासन द्वारा दोरासर में दलित परिवार और बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने के बाद विरोध स्वरूप की हैं। बबलु चौधरी ने प्रेस वार्ता करते हुऐ कहा कि कांग्रेस सरकार के यहां के मंत्री पद के ऊपर आसीन है, विजेंद्र जी ओला। जिन्होंने चिड़ावा शहर में माफी की जमीन पहले नाजायज तरीके से पहले खुद के नाम चढ़ाई। विजेंद्र सिंह पुत्र शीशराम गांव अरडावता के नाम से। उसके बाद सेटलमेंट के बाद चेज करवाया। माफी ज़मीन का वापिस नोट लगा। और माफी जमीन पर एक फार्म हाउस बना रखा हैं। आज एक टायर एजेंसी हैं। हमने आज ज्ञापन के जरिए जिला कलेकटर को 19 की एक अर्जी दी हैं। हम सब यह चाहते हैं जब गरीब आदमी पर प्रशासन मंत्री के इशारों पर कार्यवाही करता है तो फिर मंत्री पर क्यों नही। दोरासर में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित करने ओर गरीबों के छप्पर हटाने का काम करता हैं तो क्या मंत्री के खिलाफ भी कोई एक्शन लेगा जिला प्रशासन। निष्पक्ष कार्यवाही करे जिला प्रशासन। कागजों की सच्चाई के चलते मंत्री जी क्या जवाब देते हैं। झुंझुनूं की जनता इंतजार करेगी। बताए आगे आए मंत्री ओला। साथ ही प्रशासन कब कार्यवाही करेगा यह भी मिडिया के जरिए आम आदमी को बताएं।

मिडिया से हम उम्मीद करते हैं यह मामला जनता के सामने लाए। ओर लगातार इस मामले का पीछा कर सच्चाई सामने लाए। प्रेस वार्ता के दौरान कमल कांत शर्मा बीजेपी शहर अध्यक्ष, पंचायत समिति सदस्य अर्जुन, राकेश सिहाग पूर्व अध्यक्ष, सुमन सिहाग उदावास सरपंच, अशोक सैनी सरपंच माखर, निर्मला देवी सरपंच बिशनपुरा, सुमन पंचायत समिति सदस्य चनाना, पिंकी पंचायत समिति सदस्य भुकाना, कुलदीप कालीपहाड़ी पूर्व उपाध्यक्ष बोजेपी, महिपाल पूर्व सरपंच गोवला, बलजीत शर्मा मण्डल अध्यक्ष सुलताना, निर्मला सरपंच बिसनपुरा, सुनिल बिर्ख प्रतिनिधी पंचायत समिति सदस्य, महावीर सिहाग सरपंच प्रतिनिधि उदावास, अशोक सैनी सरपंच प्रतिनिधी, सतपाल जी भेड़ा सहित कई चहरे मोजूद थे।

2 Apr
74°F
3 Apr
80°F
4 Apr
82°F
5 Apr
81°F
6 Apr
82°F
7 Apr
72°F
8 Apr
52°F
2 Apr
74°F
3 Apr
80°F
4 Apr
82°F
5 Apr
81°F
6 Apr
82°F
7 Apr
72°F
8 Apr
52°F
Weather Data Source: North Carolina 30 days weather
Light
Dark