झुंझुनूं : वन रेंक वन पेंशन रिवाइज:प्रदेश के 3.10 लाख पूर्व सैनिकों की पेंशन 25% से 35% तक बढ़ेगी, 4 किस्तों में मिलेगा एरियर

झुंझुनूं : सैन्य बलाें के लिए वन रैंक वन पेंशन स्कीम काे रिवाइज करने के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इससे पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स की पेंशन में 25 से 35% तक बढ़ाेतरी हुई है। देशभर के करीब 25.13 लाख पूर्व सैनिकों व फैमिली पेंशनर्स काे इस स्कीम का लाभ मिलेगा। इनमें राजस्थान के 3.10 लाख पेंशनर्स हैं। इसे 2018 तक सेवानिवृत्त हुए सैन्य जवानाें की न्यूनतम पेंशन के आधार पर तैयार किया गया है। सिपाही से सूबेदार मेजर तक की पेंशन बढ़ी है। केंद्रीय कैबिनेट ने इसे एक जुलाई 2019 से लागू करने की मंजूरी 23 दिसंबर काे दी है।

लागू हाेने से देशभर के इन पूर्व सैनिकाें व पूर्व सैनिक आश्रित पेंशनर परिवाराें काे करीब 23638 कराेड़ रुपए एरियर मिलेगा। इस एरियर की राशि का चार किस्ताें में इन्हें भुगतान किया जाएगा। केंद्र पर सालाना 8450 कराेड़ रु. का अतिरिक्त भार बढ़ेगा।

सिपाही से सूबेदार मेजर तक की पेंशन इस तरह बढ़ी
रैंक 2016 2019 2021 एरियर 2022 तक
सिपाही 17,699 20,394 20,394 87,000
नायक 18,427 21,101 21,930 1,14,000
हवलदार 20,066 21,782 22,294 70,000
नायब सूबेदार 24,232 26,800 27,597 1,08,000
सूबेदार मेजर 33,526 37,600 38,863 1,75,000
मेजर 61,205 68,550 70,827 3,05,000
लेफ्टि. कर्नल 84,330 95,400 98,832 4,55,000
कर्नल 92,855 1,03,700 1,07,062 4,42,000
ब्रिगेडियर 96,555 1,08,800 1,12,596 5,05,000
मेजर जनरल 99,621 1,09,100 11,20,139 3,90,000
लेफ्टि. जनरल 1,01,515 1,12,050 1,15,316 4,32,000
राशि रुपए में।

पूर्व सैनिक परिवारों को एरियर भुगतान जल्द
वन रैंक वन पेंशन का मामला लंबे समय से चल रहा था, हमारी सरकार ने इसे लागूू किया और इसे रिवाइज करने के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। देशभर के पूर्व सैनिकाें के परिवाराें काे जल्द ही बढ़ी हुई पेंशन और एरियर का भुगतान मिलेगा। जनवरी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी झुंझुनूं ईने वाले हैं। – नरेंद्र कुमार खीचड़, सांसद, झुंझुनूं

Web sitesi için Hava Tahmini widget