झुंझुनूं : गधा हुआ पागल:पांच लोगों पर किया हमला, हाथ-कमर पर काटा, शहर के माननगर की घटना

झुंझुनूं : झुंझुनूं में एक पागल गधे ने लोगों पर हमला कर दिया, इस हमले में पांच घायल हो गए। घायलों को राजकीय बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना शहर के माननगर की है, अचानक हुए हमले से एक बारगी तो अफरा तफरी मच गई। हमले में मोहर सिंह पुत्र नारायण, दिलशाद पुत्र मोहम्मद अली, इदरीस पुत्र इस्माइल सहित पांच घायल हुए है। गधे ने इन लोगों के हाथ व पैर पर काटा है।

जानकारी के अनुसार वार्ड नं.10, माननगर में खचर गधा खड़ा था, अचानक वह पागल हो गया, जिसके बाद राहगीरों पर हमला बोल दिया।

हमले में घायल हुए महेंद्र ने बताया की वह किसी काम से जा रहा था, अचानक पीछे से एक गधा आया और हमला कर दिया, जैसे तैसे करके गधे से छुडवाया। उसके बाद अस्पताल पहुंचकर इलाज करवाया। उसके बाद गधे ने गली से गुजरे तीन चार और लोगों पर हमला कर दिया।

मौके पर एकत्रित भीड़ ने गधे को काबू करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए। इस बीच मोहल्ले वासियों की ओर से नगर परिषद में फोन किए गए लेकिन उसे पकड़ने कोई नहीं आया। गौरतबल है कि यह गधा पहले कई लोगों पर हमला कर चुका है, कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन अभी तक सामाधान नही हो पाया है।

>
Brasilia
18 Abr
26°C
19 Abr
26°C
20 Abr
26°C
21 Abr
24°C
22 Abr
24°C
23 Abr
24°C
24 Abr
23°C
>
Brasilia
18 Abr
26°C
19 Abr
26°C
20 Abr
26°C
21 Abr
24°C
22 Abr
24°C
23 Abr
24°C
24 Abr
23°C
Light
Dark