राहुल गांधी की यात्रा के समय ही राजस्थान में भाजपा की जनआक्रोश रैलियां

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। शेखावाटी के झुंझुनूं जिले में हुई दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में इसका रोड मैप तैयार किया गया। बैठक मंडावा विधानसभा में चुड़ैला स्थित जेजेटी यूनिवर्सिटी में हुई जिसमें प्रदेश प्रभारी से लेकर भाजपा के तमाम पदाधिकारी जुटे। इसमें लिए गए राजनीतिक प्रस्ताव में राज्य में गहलोत सरकार को हटाकर सत्ता में पुन: वापसी का आह्वान किया गया है। साथ ही राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर नवम्बर व दिसम्बर में रथ यात्राओं के साथ जनआक्रोश रैलियां हर विधानसभा क्षेत्रों में निकाले जाने का निर्णय किया गया है। बैठक में जनआक्रोश रैली का लोगो भी लॉन्च किया गया।

कांग्रेस सर्कस
सरकार
भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी तो मॉर्निंग और इवनिंग वॉक वॉक के हिसाब से यात्रा निकाल रहे हैं, जबकि भाजपा की जन आक्रोश यात्रा राजस्थान के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में निकलेंगी और 8 करोड़ जनता तक संदेश पहुंचाएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्री स्वयं कह रहे हैं कि आगामी चुनावों में कार में बैठने की क्षमता के जितने ही विधायक जीतेंगे। कांग्रेस की सिर फुटव्वल सरकार पर इनके मंत्री ही बयानबाजी और हमले कर रहे हैं, इन्हें जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है, यह सर्कस सरकार है।
बैठक में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कुशासन से व्याप्त आक्रोश को जनता में मुखर बनाने के लिए सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जनआक्रोश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 200 रथों के जरिए जन आंदोलन का आगाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के तुष्टिकरण के खिलाफ, किसान कर्जमाफी के वादा खिलाफी के खिलाफ, महिला दुष्कर्म के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ आदि मुददों को लेकर जन आक्रोश रैलियां निकाली जाएगी।

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि सरकार के चार साल पुरे होने पर कांग्रेस जश्न मनाने की तैयारी कर रही है, लेकिन हम जनाक्रोश यात्रा लेकर फील्ड में जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में जब शासन ही नहीं दिया, जनता परेशान हो गई, विकास रुक गया, गवर्नेंस गायब हो गई। केवल कुर्सी की लड़ाई चार सालों से चल रही है। ऐसे में जश्न किस बात का मनाया जा रहा है।

सरदारशहर उपचुनाव के प्रत्याशी को लेकर चर्चा
सरदारशहर में उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने रात को सांसद राहुल कस्वा व विधायक राजेन्द्र राठौड़ को अपने पास बुलाया। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, अर्जुनराम मेघवाल व अशोक पींचा ने सरदारशहर में प्रत्याशी बनाने को लेकर करीब एक घंटा चर्चा की। बाद में पूनिया ने पत्रकारों से कहा कि प्रत्याशी के नाम पर प्राथमिक चर्चा हुई है। कोर कमेटी को नाम भेज जाएंगे।
वीक सरकार में पेपर लीक
पूनिया ने वनरक्षक भर्ती को लेकर कहा कि जहां की सरकार वीक होती है, वहीं पेपर लीक होते हैं। राजनीतिक संरक्षण के बिना पेपर लीक नहीं हो सकते। मैं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से कहूंगा कि इसके खिलाफ आवाज उठाएं।
झलकियां
-अरुण ङ्क्षसह ने कटारिया की सादगी और समर्पण को सन्यासी की तरह बताया।
-वसुंधरा राजे सबसे देरी से आई, पारीवारिक कारणों के चलते सबसे पहले चली गईं।
-संचालन महिलाओं ने किया।
-अरुण ङ्क्षसह ने कहा भ्रष्ट अफसरों को महत्वपूर्ण जगह पोङ्क्षस्टग दी गई है, जबकि काबिल अफसर साइड लाइन हैं। राजस्थान में जन्मलेने वाले हर बच्चे पर 80 हजार रुपए का कर्जा है। हनुमानगढ़ व गंगानगर में ड्रग्स बढ़ा है।
-बैठक में किसी जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा नहीं दिया, नए जिलाध्यक्ष भी नहीं बनाए गए। इस पर चर्चा तक नहीं हुई।
Columbus
2°C
Clear sky
4.6 m/s
57%
761 mmHg
00:00
2°C
01:00
1°C
02:00
0°C
03:00
-2°C
04:00
-4°C
05:00
-5°C
06:00
-5°C
07:00
-6°C
08:00
-5°C
09:00
-4°C
10:00
-3°C
11:00
-1°C
12:00
0°C
13:00
2°C
14:00
3°C
15:00
4°C
16:00
5°C
17:00
5°C
18:00
5°C
19:00
4°C
20:00
2°C
21:00
1°C
22:00
0°C
23:00
0°C
00:00
-1°C
01:00
-1°C
02:00
-2°C
03:00
-2°C
04:00
-3°C
05:00
-3°C
06:00
-3°C
07:00
-3°C
08:00
-2°C
09:00
0°C
10:00
2°C
11:00
4°C
12:00
6°C
13:00
7°C
14:00
7°C
15:00
7°C
16:00
7°C
17:00
8°C
18:00
8°C
19:00
7°C
20:00
7°C
21:00
6°C
22:00
6°C
23:00
5°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget
Light
Dark