सीकर : पारिवारिक विवाद के चलते 16 साल के नाबालिग का किडनैप:रिश्तेदार ही अपने साथ ले गए, घर पर अकेला था

सीकर : सीकर के रानोली इलाके में एक 16 साल के नाबालिग के किडनैप का मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद के चलते रिश्तेदार ही नाबालिग को अपने साथ ले गए। जिसका 2 दिन बाद भी पता नहीं चला है। अब नाबालिग के पिता ने रानोली थाने में मामला दर्ज करवाया है।

सीकर के भदाला की ढाणी के रहने वाले श्रवण बावरिया ने बताया कि उनके भांजे किशन की पत्नी राधा को रिश्तेदार श्रवण तीन साल पहले अपने साथ भगा ले गया था। इसके बाद उसे वापस लेकर आ गए। अब 2 दिन पहले श्रवण करीब आधा दर्जन लोगों के साथ श्रवण बावरिया के घर पर आया। इस दौरान श्रवण बावरिया और उसकी पत्नी दोनों अजीतगढ़ गए थे। घर पर केवल उनका 16 साल का नाबालिग बेटा ही था। जिसे श्रवण और उसके साथी किडनैप कर ले गए। श्रवण बावरिया ने बताया कि तीन साल में पहले भी कई बार श्रवण उनसे विवाद कर चुका है। श्रवण ने परिवार को धमकी दी कि श्रवण बावरिया ने राधा को अपनी पत्नी बनाकर रखा हुआ है। रानोली थानाधिकारी कैलाश चंद यादव ने बताया कि रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीकर शहर में युवती से एक लाख की साइबर ठगी

सीकर के उद्योग नगर इलाके में एक लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। नवलगढ़ रोड निवासी राखी ने उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट देकर बताया है कि 8 नवंबर को उसके मोबाइल पर सुबह करीब सवा ग्यारह बजे एक कॉल आया। जिसके बाद एक घंटे में अकाउंट से करीब एक लाख पंद्रह हजार रुपए निकल गए। फिलहाल उद्योग नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

>
Brasilia
5 Abr
27°C
6 Abr
27°C
7 Abr
25°C
8 Abr
26°C
9 Abr
26°C
10 Abr
23°C
11 Abr
23°C
>
Brasilia
5 Abr
27°C
6 Abr
27°C
7 Abr
25°C
8 Abr
26°C
9 Abr
26°C
10 Abr
23°C
11 Abr
23°C
Light
Dark